फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A special team apprehended the electricity thieves who had previously been let go.

Lucknow News: छोड़े गए बिजली चोरों को विशेष दल ने पकड़ा

Thu, 18 Jun 2026 02:02 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
A special team apprehended the electricity thieves who had previously been let go.
कार्रवाई करने पहुंची बिजली विभाग की टीम।
लखनऊ।
विज्ञापन

बिजली चोरी दस्ते के कुछ जिम्मेदारों की करतूत की शिकायत पावर कॉर्पोरेशन अध्यक्ष डॉ. आशीष कुमार गोयल तक पहुंची। अध्यक्ष के निर्देश पर विशेष दल ने उन बिजली चोरों को पकड़ा, जिन्हें पकड़कर छोड़ दिया जाता था या शिकायत पर कार्रवाई नहीं होती थी।
अधीक्षण अभियंता योगेंद्र कुमार सिंह, अधिशासी अभियंता पंकज कुमार गुप्ता व प्रभाकर सिंह ने बुधवार दोपहर ठाकुरगंज स्थित रानी की कोठी परिसर में छापा मारा। टीम ने परिसर के 28 घरों की जांच की। इस दौरान नबीक को सीधे कटिया मारकर बिजली चुराते पकड़ा गया। शाजिया खान, मुमताज और रईस जहां मीटर से पहले सर्विस केबल काटकर चोरी कर रही थीं। अब्दुल हक व्यावसायिक स्थल पर घरेलू बिजली का उपयोग करते पाया गया। इस चोरी के पकड़े जाने पर एमडी रिया केजरीवाल को जिम्मेदार जेई, लाइनमैन, तकनीकी कर्मचारी को लखनऊ से तबादला करने की संस्तुति भेजने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

इन बिजली चोरों पर एफआईआर
लखनऊ मध्य जोन में मुकेश कुमार जैन, इश्तियार हुसैन, जमीरुददीन, शखावत अली, बसीरा, बानो, मोहम्म्द सिददीक, मीरा जायसवाल को मीटर से पहले सर्विस केबल को काट और डायरेक्ट दूसरे केबल से बिजली चोरी करते हुए धरा गया। अमौसी जोन के दूशहक, अंजुम, निलोफर, सलीम, जितेन्द्र कुमार सिंह, मो. जमशेद अली, विजय कुमार सिंह और गोमतीनगर जोन के पीयूष निवासी इंदिरानगर पर बिजली चोरी की एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed