फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A Sipahi shoots himself in Ashiyana Lucknow.

Lucknow: लखनऊ में ड्यूटी के दौरान सिपाही ने खुद को मारी गोली, ट्रॉमा में मौत

Thu, 09 Jan 2025 03:36 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 09 Jan 2025 03:36 PM IST
सार

राजधानी लखनऊ के आशियाना में एक सिपाही ने ड्यूटी के दौरान खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। वह बिहार के छपरा जिले का रहने वाला है।

विज्ञापन
A Sipahi shoots himself in Ashiyana Lucknow.
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी लखनऊ के आशियाना में सीआरपीएएफ 93 बटालियन में तैनात सिपाही ने खुद को सरकारी राइफल से गोली मारकर ली। सिपाही को ट्रामा सेंटर रेफर किया गया जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मृतक सिपाही उपेंद्र कुमार सिंह (36)पुत्र पारसनाथ सिंह  बिहार के छपरा जिले का निवासी है। उसने सुबह ड्यूटी के दौरान खुद को गोली मार ली। आत्महत्या किन कारणों से की है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह 8:45 पर उपेंद्र ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान उन्होंने अपनी सर्विस राइफ से गले में सटाकर खुद को गोली मार ली। फायरिंग की आवाज सुनकर अन्य साथी मौके पर पहुंचे तो नजारा देखकर दंग रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई जिनके द्वारा सिपाही को इलाज के लिए लोक बंधु अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसकी हालत बिगड़ती देख उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। अधिकारियों द्वारा घटना की सूचना घरवालों को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed