फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A school vehicle driver commits suicide in Sushant Golf city in Lucknow.

Lucknow: स्कूल में खड़े वाहनों को आग लगाकर पूर्व कर्मचारी ने दी जान, पत्नी ने स्कूल प्रशासन पर लगाया प्रताड़ना

Thu, 08 Aug 2024 12:22 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 08 Aug 2024 12:22 PM IST
सार

सुशांत गोल्फ सिटी स्थित जीआरएस मेमोरियल स्कूल में वाहनों को आग लगाने के बाद पूर्व कर्मचारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पूर्व कर्मचारी की पत्नी ने स्कूल प्रशासन पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
A school vehicle driver commits suicide in Sushant Golf city in Lucknow.
स्कूल वाहन में लगी आग। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में बृहस्पतिवार तड़के एक प्राइवेट स्कूल के पूर्व कर्मचारी ने पहले दो वैन व एक ई रिक्शे में आग लगा दी और फिर खुद स्कूल परिसर में फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक की पत्नी ने स्कूल प्रशासन पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन


सुशांत गोल्फ सिटी के सरसवां सरस्वतीपुरम इलाके में जीआरएस मेमोरियल नाम से एक प्राइवेट स्कूल है। बृहस्पतिवार की सुबह पांच बजे स्कूल के सामने रहने वाले एक व्यक्ति ने अकाउंटेंट को फोन किया। फोन उनकी पत्नी रश्मि ने उठाया। फोनकर्ता ने उनको बताया कि स्कूल में खड़े वाहनों में आग लग गई है।
विज्ञापन


सूचना पाकर मौके पर दमकल की दो गाड़ियों और सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस भी पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने आधे घंटे की मशक्कत से किसी तरह आग पर काबू पाया पर तब तक दो वैन और एक ई रिक्शा जल चुका था। आग बुझाने के बाद पुलिस ने छानबीन की तो स्कूल की लॉबी में लगी रेलिंग में चादर के सहारे पूर्व कर्मचारी सरसवां निवासी लालता यादव का शव लटका मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने छानबीन के लिए फॉरेंसिक टीम को बुलाया। मौके से पुलिस को शराब के खाली पाउच, लालता यादव का मोबाइल और बिस्तर मिला। छानबीन के बाद पुलिस ने लालता यादव के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उनकी पत्नी मीरा ने स्कूल प्रशासन पर पति को प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। इंस्पेक्टर सुशांत गोल्फ सिटी अंजनी कुमार मिश्र ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।


शराब की शिकायत पर छह माह पहले हटाया गया था लालता
सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस को अब तक जांच में पता चला है कि लालता यादव सरसवां गांव का रहने वाला है। वह स्कूल में वैन चलाने और चौकीदारी का काम करता था। छह माह पहले शराब पीने की शिकायत के चलते स्कूल प्रशासन ने उसको नौकरी से हटा दिया था। पुलिस का मानना है कि इसी खुन्नस में आकर लालता यादव ने आग लगाने के बाद खुदकुशी कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed