फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A saint murdered in Mishrikh Kotwali area in Sitapur.

Sitapur: परिक्रमा मेला से पांच दिन पूर्व गायब महंत का क्षत-विक्षत शव मिला, कमर के नीचे का हिस्सा काटकर फेंका

Sat, 30 Mar 2024 12:05 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sat, 30 Mar 2024 12:05 AM IST
सार

सीतापुर के मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र में एक महंत की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्यारोपी ने महंत के कमर के नीचे का हिस्सा बोरी में भरकर फेंक दिया था।

विज्ञापन
A saint murdered in Mishrikh Kotwali area in Sitapur.
महंत मनी रामदास व जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सीतापुर जिले की कोतवाली मिश्रित क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम होली परिक्रमा के दौरान गायब महंत का क्षत विक्षत शव मिला है। शव दो हिस्सों में बंटा था। हत्यारोपी ने हत्या के बाद महंत के कमर के नीचे का हिस्सा काटकर दूसरी बोरी में भरकर फेंका था। दो बोरियो में महंत का शव मिलने से हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार 26 मार्च को जनपद हरदोई के थाना बेनीगंज के ग्राम गिरधरपुर निवासी टाई पुत्र आत्माराम ने कोतवाली प्रभारी को एक शिकायती पत्र देकर बताया था कि उनके सगे चाचा महंत मनी रामदास (65) शिष्य ब्रह्म ऋषि निमिया बाबा निवासी ग्राम गिरधरपुर जनपद हरदोई के मिश्रिख चौरासी कोसीय परिक्रमा करने आए थे। वह सभी पड़ाव की परिक्रमा करने के बाद मिश्रित में पंचकोसी परिक्रमा कर रहे थे। अंतिम बार 24 मार्च को उनसे फोन पर संपर्क हुआ था। जिस पर उन्होंने घर आने की बात कही थी परंतु कई दिन बीत जाने पर वह घर नहीं पहुंचे थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


उसके बाद भतीजे ने मोबाइल पर फोन से बात करने की कोशिश की पर उनका मोबाइल फोन स्विच ऑफ बताता रहा। जिस पर सभी परिजनों ने मिश्रिख आकर उनकी खोजबीन शुरू की। काफी खोजबीन करने के बाद उनका कहीं पता नहीं चला सका था।

शुक्रवार शाम को कोतवाली क्षेत्र में सिधौली रोड के किनारे लगभग 200 मीटर अंदर केसरीपुर रोड के किनारे बोरे में कुछ पड़े होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की तो महंत का क्षत विक्षत अवस्था मे शव बोरे में बरामद हुआ जिसकी पुष्टि महंत के परिजनों को बुलाकर की गई। शव लगभग 4-5 दिन पुराना बताया जा रहा है। कोतवाली प्रभारी शैलेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed