फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A saint cuts his hand in Ayodhya.

Ayodhya: अयोध्या में साधु ने काटा अपने हाथ का पंजा, हालत गंभीर

Mon, 03 Oct 2022 03:50 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Mon, 03 Oct 2022 03:50 PM IST
सार

अयोध्या में एक साधु ने किसी बात से आहत होकर अपने दायें हाथ का पंजा काट लिया। चौकी प्रभारी के अनुसार व मानसिक मंदित भी है।

विज्ञापन
A saint cuts his hand in Ayodhya.
अयोध्या (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock

विस्तार

रामनगरी के सरयू तट पर बिहार निवासी एक साधु ने अपने दाहिने हाथ का पंजा काट लिया। घाट पर मौजूद श्रद्धालुओं व स्थानीय लोगों में इस घटना से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने साधु को श्रीराम अस्पताल में भर्ती कराया, जहां हालत गंभीर होने पर उसे मंडलीय अस्पताल दर्शननगर के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस के अनुसार साधु बिहार सरकार में व्याप्त भ्रष्टाचार से नाराज था। सरकार के विभागों में व्याप्त भ्रष्टाचार से नाराज साधु ने कार्रवाई के लिए बिहार के सीएम नितीश कुमार व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी पत्र लिखा था। कार्रवाई न होने पर उनसे अयोध्या के सरयू तट पर अपने हाथ के पंजे को काट लिया।

विज्ञापन

 

अयोध्या में एक साधु ने खुद अपना हाथ का पंजा बांका मारकर काट लिया। सोमवार सुबह करीब 9 बजे वह सरयू नदी के तट पर पहुंचा। वहां स्नान करने के बाद पीला वस्त्र पहना और पूजा की। इसके बाद, भीड़ के सामने ही उसने झटके से बांका मारकर पंजा अलग कर दिया। पंजा अलग होकर करीब एक फीट दूर गिरा। साधु भी जमीन पर गिर गया। खून से उसका पूरा शरीर लथपथ हो गया। घटना को देखकर घाट पर मौजूद लोग हैरान रह गए।

विज्ञापन


पूछताछ में साधु ने अपना नाम विमल कुमार बताया है। वह बिहार के अररिया जिले का रहने वाला है। साधु विमल कुमार का कहना है कि वह बिहार सरकार में व्याप्त भ्रष्टाचार से परेशान है। इसके विरोध में 15 मार्च 2022 को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलकर उसने इस पर काबू करने की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री को 60 दिन का समय भी दिया था। इसके बाद वह जून में भी मिला था। उसकी बातों को सुना नहीं गया। समय बीत जाने पर भी जब सुनवाई नहीं हुई तो उसे ऐसा करना पड़ा। नयाघाट चौकी इंचार्ज विजयंत मिश्रा का कहना है कि साधु बिहार सरकार से नाराज होना बता रहा है। साधु ने बताया है कि वह बिहार में भ्रष्टाचार को लेकर सीएम नीतीश कुमार से मिला था, लेकिन उसकी बात को तवज्जो नहीं दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed