फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A reward of Rs 25,000 will be declared on the accused brother of the builder arrested in the fraud of Rs 6 crore

Lucknow News: छह करोड़ की ठगी में गिरफ्तार बिल्डर के आरोपी भाई पर घोषित होगा 25 हजार का इनाम

Wed, 18 Jun 2025 02:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Jun 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
A reward of Rs 25,000 will be declared on the accused brother of the builder arrested in the fraud of Rs 6 crore
मोहनलालगंज। दूसरों की जमीन अपनी बताकर 100 से ज्यादा लोगों से छह करोड़ की ठगी के मामले में पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। आरोपी बिल्डर प्रमोद कुमार उपाध्याय को जेल भेजने के बाद अब उसके आरोपी भाई बिनोद पर 25 हजार का इनाम घोषित किया जाएगा। पुलिस टीम बिनोद की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

लुभावने ऑफर दिखाकर फर्जी तरीके से जमीनों की रजिस्ट्री करने के आरोपी आवास विकास वृंदावन योजना निवासी प्रमोद कुमार उपाध्याय को एसटीएफ व मोहनलालगंज पुलिस ने सोमवार को जेल भेजा था। आरोपी और उसके भाई के खिलाफ धोखाधड़ी की 30 से ज्यादा एफआईआर दर्ज हैं। आरोपी ज्यादातर सैन्यकर्मियों को झांसे में लेकर उनसे ठगी करते थे। आरोपियों ने एचके इंफ्राविजन प्राइवेट लिमिटेड के नाम से कंपनी बना रखी थी। बिनोद कुमार उपाध्याय एचके इंफ्राविजन प्राइवेट लिमिटेड का निदेशक है। एसीपी रजनीश वर्मा के मुताबिक, आरोपी बिल्डर भाइयों की प्राॅपर्टी व बैंक खातों की जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन

डीसीपी निपुण अग्रवाल का कहना है कि बिनोद पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। खास बात ये है कि गिरफ्तार किए गए बिल्डर प्रमोद का कुछ माह पहले तक मोहनलालगंज कोतवाली में दबदबा था। आरोपी ने कुछ साल पहले ही थाने के गेट का निर्माण कराया था। गेट पर पुलिस अधिकारियों के साथ ही अपने नाम का शिलापट भी लगवाया था। सोमवार को बिल्डर की गिरफ्तारी के बाद आनन-फानन थाने के गेट में लगा शिलापट हटवा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दबाते रहे शिकायतें, परेशान हुए पीड़ित
प्रमोद व बिनोद ने अपने पिता के साथ मिलकर एचके इंफ्राविजन प्राइवेट लिमिटेड के नाम से कंपनी बनाई और मोहनलालगंज इलाके में जमीनें खरीदकर प्लॉटिंग शुरू की। आरोपियों ने क्रय जमीन से अधिक प्लाॅट बेचकर लोगों की रकम हड़पी। ठगी के शिकार लोगों ने पुलिस प्रशासन से शिकायत की, लेकिन आरोपियों के दबाव के आगे किसी ने कुछ नहीं किया। सूत्रों का कहना है कि जब कोई अधिकारी बिल्डर भाइयों पर दबाव बनाता था तो आरोपी उन्हें प्लॉट देने का झांसा देते थे। इससे शिकायतें दब जाती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed