{"_id":"6a08d5695664a2018001c441","slug":"a-reward-of-25000-each-has-been-announced-for-the-builder-and-his-associates-lucknow-news-c-13-lko1096-1740553-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बिल्डर और उसके साथियों पर 25-25 हजार का इनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बिल्डर और उसके साथियों पर 25-25 हजार का इनाम
विज्ञापन
रतना सिंह की फाइल फोटो।
विज्ञापन
लखनऊ। शालीमार वन वर्ल्ड अपार्टमेंट में रहने वाली गोरखपुर की रतना की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी बिल्डर शरद सिंह व उसके साथियों के खिलाफ 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। साथ ही भागे हुए आरोपियों के खिलाफ कोर्ट से गैर जमानती वारंट भी लिया है। पुलिस टीम संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
यह कार्रवाई तब हुई जब पीड़ित परिवार ने शुक्रवार को सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। सीएम के निर्देश के बाद पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने शुक्रवार को शरद की विरासत बिल्डिंग और सैलून को सील किया था। इसके बाद शनिवार को आरोपी के तीन चारपहिया वाहनों को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छह टीमें गठित की हैं।
विज्ञापन
ढहाया अवैध कब्जा
शनिवार को एलडीए और पुलिस की संयुक्त टीम ने सेक्टर छह स्थित बिल्डर के अवैध कब्जे को ढहा दिया। एलडीए की टीम ने आरोपी के अपार्टमेंट व बिल्डिंग पर नोटिस भी चस्पा किया। पुलिस की टीमें मुंबई, दिल्ली व पूर्वांचल में आरोपी और उसके साथियों की तलाश कर रही हैं। डीजीपी ने जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी के आदेश दिए हैं। आरोपी शरद सरेंडर नहीं करता है तो उसकी संपत्ती की कुर्की भी की जाएगी।
विज्ञापन
रतना सिंह (31) ने वीडियो बनाकर आत्महत्या कर ली थी। वीडियो में उन्होंने शरद सिंह, उसकी पत्नी पल्लवी जोशी, वैशाली, मंगलनाथ यादव व इशांत शर्मा को जिम्मेदार ठहराया था। अभी तक आरोपी मंगलनाथ यादव को गिरफ्तार किया गया है।