फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A rape victim girl dies after consuming poison in Amethi.

Amethi: दुष्कर्म से आहत युवती की जहर खाने से मौत, बयान में बताई प्रताड़ना की कहानी

Thu, 12 Oct 2023 10:04 AM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बाजारशुकुल (अमेठी)
संवाद न्यूज एजेंसी, बाजारशुकुल (अमेठी) Published by: ishwar ashish Updated Thu, 12 Oct 2023 10:04 AM IST
सार

अमेठी में दुष्कर्म से आहत एक युवती ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। युवती ने परिजनों से प्रताड़ना की कहानी भी बताई। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
A rape victim girl dies after consuming poison in Amethi.
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दुष्कर्म से आहत एक युवती की जहर खाने से बुधवार की रात लखनऊ के ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर लगातार परेशान करने व दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।

विज्ञापन


थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने बुधवार को उस समय जहर खा लिया था जब परिजन घर पर नहीं थे। इसके बाद उसकी तबीयत खराब हो गई। इसी बीच पहुंचे दादा ने युवती को गंभीर हालत में देख आननफानन अस्पताल पहुंचाया। रास्ते में युवती ने परिजनों को बताया कि गांव का एक युवक उसे परेशान करता है। घर से बाहर नहीं निकलने देता है। उसे बहुत परेशान करता है। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इससे आहत होकर उसने विषाक्त पदार्थ खा लिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अखिलेश का हाई वोल्टेज ड्रामा: 9 फिट ऊंचा गेट कूदकर आए, फिर से वैसे ही कूदकर लौटे, समझिए पूरी घटना
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका: दोनों के बीच मुकाबला आज, जानें- कहां पार्क होंगे वाहन, क्या ले जा सकेंगे साथ


अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देख ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।  लखनऊ में उपचार के दौरान बुधवार की रात उसकी मौत हो गई। युवती को रेफर करने के बाद थाने पहुंचे दादा ने पुलिस को तहरीर दी है।

कहा कि उसकी 18 वर्षीय पौत्री के साथ गांव के ही एक युवक ने जबरन दुष्कर्म किया जिसके अवसाद से ग्रसित होकर उसकी पौत्री ने बुधवार की सुबह लगभग 10 बजे जहरीला पदार्थ खा लिया। तहरीर मिलने के बाद पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है। एसओ अवनीश चौहान ने युवती की मौत की पुष्टि की है। बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। आरोपी की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed