फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A railway engineer, troubled by illness, committed suicide by getting hit by a train

Lucknow News: बीमारी से परेशान रेलवे के इंजीनियर ने ट्रेन से कटकर दी जान

Fri, 06 Mar 2026 02:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 06 Mar 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
A railway engineer, troubled by illness, committed suicide by getting hit by a train
मनीष कुमार ​​सिंह की फाइल फोटो।
लखनऊ। मानकनगर आरडीएसओ कॉलोनी में रहने वाले रेलवे में तैनात सेक्शन इंजीनियर मनीष कुमार सिंह (35) ने मंगलवार सुबह ट्रेन के सामने आकर जान दे दी। पुलिस का दावा है कि बीमारी से परेशान होकर उन्होंने आत्महत्या की है।
विज्ञापन


एसओ मानकनगर अजीत कुमार ने बताया कि मनीष मूल रूप से गोरखपुर के खिरिया गांव के रहने वाले थे। वह पत्नी निधि और बेटे आदि के साथ आरडीएसओ कॉलोनी में आवंटित सरकारी मकान में रहते थे। मंगलवार सुबह वह घर से पैदल किसी काम पर जाने की बात कहकर निकले। इसके बाद घर से लगभग एक किलोमीटर दूर आरडीएसओ पुल के नीचे रेलवे लाइन पर वह ट्रेन की पटरी पर लेट गए और ट्रेन से कटकर उनकी मौत हो गई। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उनके पास मिले मोबाइल फोन की मदद से शव की पहचान कर परिजनों को खबर दी। एसओ का कहना है कि छानबीन में पता चला है कि मनीष काफी समय से बीमार थे। परिजनों ने कोई आरोप भी नहीं लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed