फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A Radha-Krishna darbar will be set up at Hazratganj Metro Station today.

Lucknow News: हजरतगंज मेट्रो स्टेशन पर आज सजेगा राधा-कृष्ण का दरबार

Thu, 03 Sep 2026 02:23 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
A Radha-Krishna darbar will be set up at Hazratganj Metro Station today.
विज्ञापन


हजरतगंज मेट्रो स्टेशन पर आज सजेगा राधा-कृष्ण का दरबार
घर-घर कान्हा-राधा में बच्चे बनेंगे राधा-कृष्ण, मौके पर भी करा सकेंगे पंजीकरण

माई सिटी रिपोर्टर

लखनऊ। कृष्ण जन्माष्टमी के उल्लास के बीच हजरतगंज मेट्रो स्टेशन पर बृहस्पतिवार को ''घर-घर कान्हा-राधा'' आयोजन में बृहस्पतिवार को नन्हे-मुन्ने राधा-कृष्ण के रूप में नजर आएंगे। अमर उजाला और उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में होने वाले इस कार्यक्रम के लिए सुबह 10:30 बजे से मौके पर ही पंजीकरण भी हो सकेगा। मुख्य आयोजन सुबह 11:30 बजे से होगा।



दो आयु वर्ग में होंगे प्रतिभागी

प्रतियोगिता दो वर्गों में होगी। पहले वर्ग में तीन वर्ष तक के बच्चे हिस्सा लेंगे। दूसरे वर्ग में तीन वर्ष से अधिक से लेकर सात वर्ष तक के बच्चे हिस्सा ले सकेंगे। बच्चों को घर से राधा या कृष्ण के रूप में तैयार करके लाना होगा। दो बच्चों को राधा-कृष्ण की जोड़ी के रूप में भी शामिल किया जा सकता है। मित्र, पड़ोसी या रिश्तेदार के बच्चों के साथ भी जोड़ी बनाई जा सकती है। एक बच्चा होने पर आयोजन स्थल पर ही आपसी सहमति से जोड़ी बनाई जा सकेगी।
विज्ञापन




पांच राधा-कृष्ण जोड़ियां होंगी पुरस्कृत

प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाली पांच राधा-कृष्ण जोड़ियों के साथ पांच कृष्ण और पांच राधाओं को अलग-अलग पुरस्कृत किया जाएगा। निर्णायक मंडल परिधान, साज-शृंगार और बच्चों की अभिव्यक्ति के आधार पर चयन करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




मेट्रो के गेट नंबर-1 से होगा प्रवेश

कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पंजीकरण अनिवार्य है। जिन लोगों ने पहले पंजीकरण नहीं कराया है, वे आयोजन स्थल पर भी पंजीकरण करा सकेंगे। प्रतिभागियों को हजरतगंज मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 (रॉयल कैफे की ओर) से प्रवेश करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed