फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A procession was taken out with drums and trumpets

Lucknow News: ढोल-नगाड़ों के साथ निकाली शोभायात्रा

Sat, 21 Mar 2026 01:52 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
A procession was taken out with drums and trumpets
लखनऊ। भगवान झूलेलाल की जयंती शुक्रवार को धूमधाम से मनाई। सिंधी समाज के मंदिरों व गुरुद्वारों में विधि-विधान से पूजा के साथ भंडारों का आयोजन किया गया। दोपहर दो बजे वीआईपी रोड स्थित शिवशांति आसूदाराम आश्रम से शोभायात्रा निकाली गई। शाम को झूलेलाल वाटिका में भव्य मेले का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक आयोजनों में ढोल-नगाड़ों के बीच डांडिया और भंगड़ा की धूम रही।
विज्ञापन

शोभायात्रा को संत साईं मोहनलाल और हरीश लाल ने रवाना किया। इसमें महिलाएं और पुरुष डांडिया खेलते हुए बढ़ रहे थे। सिंधी बहुल क्षेत्रों से निकली शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। प्रसाद वितरण भी हुआ। झूलेलाल वाटिका में सांस्कृतिक आयोजनों में गायकों ने भक्ति गीतों पर झुमाया। यहां खानपान व अन्य स्टॉलों पर हजारों लोग पहुंचे। गोमतीघाट पर शिशुओं के मुंडन व बालकों के जनेऊ संस्कार भी कराए गए।
विज्ञापन


चेट्टी चंद मेला कमेटी के संरक्षक मोहनदास लदानी, मुरलीधर आहूजा, राजाराम भवनानी, नानक चंद, मेला कमेटी के अध्यक्ष रतन मेघानी, महामंत्री संजय जसवानी, प्रवक्ता अशोक मोतियानी, कोषाध्यक्ष सतेंद्र भवनानी, श्याम कृषनानी, सुरेश छबलानी, राजू जसवानी, सतीश लखमानी, हंसराज राजपाल आदि मौजूद रहे। सभी ने एक-दूसरे को गले लगाकर झूलेलाल जयंती की बधाई दी। सभी पंचायतों के मुखी ने संकल्प लिया कि आपस में सिंधी भाषा में ही बात करेंगे और बच्चों को इस भाषा का ज्ञान जरूर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




मोहनदास लदानी को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड

झूलेलाल वाटिका के आयोजन में उत्कृष्ट कार्य के लिए सिंधी समाज के मोहनदास लदानी को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड दिया गया। डॉ. सरवन कुमार भवनानी को सिंधु रत्न अवॉर्ड मिला। अशोक मोतियानी ने बताया कि रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भगवान झूलेलाल जयंती पर प्रदेश भर के सिंधी समाज को बधाई संदेश भेजा है। अध्यक्ष रतन मेघानी, महामंत्री संजय जसवानी और कोषाध्यक्ष सतेंद्र भवनानी ने बताया कि सिंधी समुदाय ने ग्राहकों को छूट देकर जयंती की खुशी जाहिर की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed