फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A procession was taken out with a 2000 feet long tricolour, the sky reverberated with patriotic slogans

Lucknow News: 2000 फीट लंबे तिरंगे के साथ निकाली यात्रा, देशप्रेम के नारों से गूंजा आसमान

Fri, 15 Aug 2025 01:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 15 Aug 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
A procession was taken out with a 2000 feet long tricolour, the sky reverberated with patriotic slogans
अमर उजाला और सेंचुरियन डिफेंस एकेडमी के मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम के तहत तिरंगा यात्रा को रवाना
लखनऊ। आज सुबह राजधानी की सड़कों पर अद्भुत नजारा था और फिजा में कुछ अलग ही रंग था… एक रंग गर्व का, एक रंग बलिदान का, और एक रंग अटूट देशभक्ति का...। 2000 फीट लंबा तिरंगा लहराता हुआ, सैकड़ों छात्र-छात्राओं के कंधों पर सजा और “भारत मां की जय” के नारों से गूंजता आसमान। अमर उजाला और सेंचुरियन डिफेंस एकेडमी के मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम के तहत निकली यह भव्य तिरंगा यात्रा लोहिया पार्क से 1090 चौराहे तक चली। तिरंगा यात्रा के दौरान हर चेहरे पर गर्व, उत्साह और तिरंगे के प्रति अटूट प्रेम साफ झलक रहा था।
विज्ञापन


इससे पहले गन्ना राज्यमंत्री संजय गंगवार ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा की शुरुआत की और मंच से जोश भरते हुए कहा “तिरंगा हमारी आन, बान, शान और जान है। हम जीते हैं तिरंगे के लिए और मरते हैं तिरंगे के लिए।” उन्होंने विधानसभा के मानसून सत्र का जिक्र करते हुए बताया कि सीएम योगी के नेतृत्व में स्वतंत्रता दिवस से पहले 24 घंटे सदन चला कर विकसित भारत 2047 का रोडमैप तैयार किया गया है और उत्तर प्रदेश की 25 करोड़ जनता इस संकल्प से जुड़ चुकी है।
विज्ञापन


सेंचुरियन डिफेंस एकेडमी के संस्थापक शिशिर दीक्षित के नेतृत्व में जब यह विशाल तिरंगा यात्रा आगे बढ़ी तो राहगीरों का भी दिल देशभक्ति से भर उठा। यात्रा के अंत में प्रतिभागियों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed