{"_id":"2b4c426f2c32e4918e4f7543e93ad413","slug":"a-politician-and-his-visiting-card","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्ड से आंकिए संगठन की ताकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्ड से आंकिए संगठन की ताकत
टीम डिजिटल/लखनऊ
Updated Wed, 25 Sep 2013 03:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहले किसी भी संगठन की ताकत उससे जुड़े कर्मियों की संख्या से आंकी जाती थी, लेकिन अब संगठन की ताकत दिखाने के लिए दूसरे जरिये भी आ गए हैं।
विज्ञापन
दिखावे (शो ऑफ) का भी नया चलन शुरू हो गया है। ऐसे ही एक कर्मचारी संगठन के शीर्ष नेता का विजिटिंग कार्ड ही ले लीजिए।
उन्होंने अपना विजिटिंग कार्ड भी गजब का छपवा रखा है। प्लास्टिक की ट्रांसपैरेंट शीट पर कार्ड छपवाया है। इसमें प्लास्टिक की एक शीट पीछे से भी लगाई गई है ताकि कार्ड की छपाई न मिटे।
विज्ञापन
बात पिछले दिनों की है जब नेताजी ने अपना कार्ड एक व्यक्ति को दिया तो वे जिज्ञासु होकर बोले...बड़ा शानदार कार्ड छपवाया है आपने...। इस पर नेताजी बोले ...अरे भई बड़ा संगठन है इसलिए कार्ड भी वैसा ही छपवाना पड़ेगा।
विज्ञापन