{"_id":"5f9945c38ebc3e9bc8194389","slug":"a-police-man-shoots-a-shopkeeper-in-gosaiganj-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"साथ बैठकर शराब पी रहे दुकानदार को पुलिसकर्मी ने मारी गोली, नशा उतरने पर अस्पताल में भर्ती करवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साथ बैठकर शराब पी रहे दुकानदार को पुलिसकर्मी ने मारी गोली, नशा उतरने पर अस्पताल में भर्ती करवाया
Wed, 28 Oct 2020 03:49 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 28 Oct 2020 03:49 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
राजधानी लखनऊ के काकोरी थाना क्षेत्र में देर रात नशे में धुत एक सिपाही ने अपने दुकानदार दोस्त को गोली मार दी और फिर उसे लेकर अस्पताल भर्ती कराने गया।
विज्ञापन
गोसाईगंज थाने में तैनात सिपाही राहुल कनौजिया दुर्गागंज निवासी चांद मोहम्मद के साथ बैठकर शराब पी रहा था। चांद मोहम्मद परचून की दुकान चलाता है।
दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया जिस पर चांद मोहम्मद ने बंदूक उठा ली जिसे छीनकर राहुल ने चांद मोहम्मद पर ही फायर कर दिया।
नशा थोड़ा हल्का होने पर सिपाही राहुल, चांद मोहम्मद को लेकर अस्पताल पहुंचा और भर्ती करवाया। सिपाही राहुल का विवादों से पुराना नाता रहा है। वह पूर्व में दुबग्गा थाने में तैनात था जहां मोटरसाइकिल सवार से मारपीट करने के आरोप में उसे वहां से हटाया गया था।
विज्ञापन