फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A platform for women's talent

Lucknow News: महिलाओं के हुनर को मिला मंच

Sun, 12 Oct 2025 02:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 12 Oct 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
A platform for women's talent
जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (जीतो) लखनऊ चैप्टर की ओर से पहली बार दो दिवसीय जैन कार्निवाल दी
लखनऊ। जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (जीतो) लखनऊ चैप्टर की ओर से पहली बार दो दिवसीय जैन कार्निवाल दीपावली मेले का आयोजन शनिवार को मोती महल लॉन में किया गया। मेले का शुभारंभ औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ और अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने किया। दोनों ने हर स्टॉल पर जाकर वहां प्रदर्शित उत्पादों की जानकारी ली। इसके बाद उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भी स्टॉलों का अवलोकन किया और महिलाओं के प्रयासों की सराहना की।
विज्ञापन

जीतो महिला विंग की अध्यक्ष डॉ. अमिता जैन ने बताया कि जीतो संगठन 32 देशों में सक्रिय है और लखनऊ देश का 77वां चैप्टर बना है। जीतो लखनऊ चैप्टर के महामंत्री अभिषेक जैन ने बताया कि मेले का उद्देश्य उन महिलाओं को मंच देना है जो घर से काम तो कर रही हैं पर उनकी प्रतिभा लोगों के सामने नहीं आ पाई थी। मेले में 100 से अधिक स्टॉल लगाए गए, जिनमें महिलाओं ने हस्तनिर्मित उत्पाद जैसे जूलरी, सजावट के समान, सोलर पैनल और पौष्टिक लड्डू जैसी विविध वस्तुएं प्रदर्शित कीं। आयोजन स्थल पर पारंपरिक व्यंजनों के स्टॉल भी रहे।
विज्ञापन

पति पैरालाइज्ड, खुद संभाल रहीं काम
मिक्की जैन ने अपने आर्टिफिशियल जूलरी के स्टॉल से लोगों का ध्यान खींचा। उन्होंने बताया कि उनके पति 18 साल से पैरालाज्ड हैं। पहले वह जूलरी का काम करते थे। मिक्की बताती हैं कि वह घर से ऑर्डर लेकर और प्रदर्शनियों में भाग लेकर अपना और पति दोनों का खर्च चला रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पौष्टिक लड्डुओं में मेहनत का स्वाद
चौक निवासी पारुल को पौष्टिक लड्डू बनाने का शौक है। उन्होंने बताया कि वह ऑर्डर मिलने पर विभिन्न प्रकार के पौष्टिक लड्डू तैयार करती हैं। आधा किलो लड्डू की कीमत 600 रुपये है। पारुल ने मुस्कुराते हुए कहा कि प्रदर्शनी में स्टॉल मिलने से मेहनत में मिठास आ गई है।

अपशिष्ट पदार्थों से बना रहीं सजावटी वस्तुएं
रेनू कौर ने अपशिष्ट पदार्थों से सुंदर दीये, पॉट्स, वॉल हैगिंग्स, मनी एनवेलप और सजावटी वस्तुएं तैयार कर लोगों को चौंका दिया। उन्होंने बताया कि बिना किसी आर्थिक मदद के यह काम करती हैं और अपने उत्पादों को ऑनलाइन व प्रदर्शनियों में बेचती हैं। उन्होंने अपनी रचनात्मकता से पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।

सोलर पैनल से नई ऊर्जा
गोमतीनगर निवासी नेहा ने सोलर पैनल का स्टॉल लगाया। उन्होंने बताया कि पहले वह टेलीकॉम सेक्टर में काम करती थीं, लेकिन पति के निधन के बाद सोलर पैनल का बिजनेस शुरू किया। आज कई घरों में उनके लगाए पैनल बिजली बचा रहे हैं।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed