Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A platform for the talents of persons with disabilities

Lucknow News: दिव्यांगों के हुनर को मिला मंच

Fri, 06 Nov 2026 02:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
A platform for the talents of persons with disabilities
नेशनल पीजी कॉलेज में बृहस्पतिवार को प्रदर्शनी लगाई गई।
लखनऊ। दीपावली पर दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने और उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के लिए नेशनल पीजी कॉलेज में बृहस्पतिवार को प्रदर्शनी लगाई गई। दिव्यांगजनों की ओर से तैयार हस्तनिर्मित और सजावटी वस्तुओं को बिक्री के लिए रखा गया। आयोजन रेनबो सोसाइटी फॉर डिफरेंटली एबल्ड स्टूडेंट्स ने महाविद्यालय की रोवर-रेंजर इकाई और शिक्षाशास्त्र विभाग के सहयोग से किया। प्रदर्शनी के संचालन, आगंतुकों के मार्गदर्शन और वस्तुओं की बिक्री में रोवर-रेंजर्स ने सक्रिय भूमिका निभाई। प्राचार्य देवेंद्र कुमार सिंह ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस अवसर पर शिक्षिका डॉ. रीना श्रीवास्तव भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed