{"_id":"6506a60b414a28559a006df3","slug":"a-patient-died-after-jumping-from-limb-center-s-building-in-kgmu-2023-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"KGMU: केजीएमयू के लिंब सेंटर की तीसरी मंजिल से कूदा मरीज, मौत, दो दिन पहले ही हुआ था ऑपरेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
KGMU: केजीएमयू के लिंब सेंटर की तीसरी मंजिल से कूदा मरीज, मौत, दो दिन पहले ही हुआ था ऑपरेशन
Sun, 17 Sep 2023 12:38 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 17 Sep 2023 12:38 PM IST
सार
केजीएमयू के लिंब सेंटर की इमारत से कूदने से मरीज की मौत हो गई। दो दिन पहले ही उसकी रीढ़ की हड्डी का ऑपरेशन हुआ था। आयुष्मान योजना के तहत उनका इलाज चल रहा था।
विज्ञापन
इसी बिल्डिंग से कूद कर दी जान
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केजीएमयू में लिंब सेंटर की छत से कूदने से एक 54 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। दो दिन पहले ही डॉ शाह वलील्लाह ने मरीज की रीढ़ का सफल ऑपरेशन किया था। बताया जा रहा है कि वह दर्द से परेशान थे।
विज्ञापन
केजीएमयू प्रशासन का कहना है कि 54 वर्षीय रामवृक्ष कुशीनगर के निवासी थे। रीढ़ की हड्डी में चोट की समस्या के चलते पिछले सप्ताह यहां भर्ती हुए थे। रोगी आयुष्मान योजना में पंजीकृत थे। उनका उपचार आयुष्मान योजना के तहत किया जा रहा था।
विज्ञापन
अस्थि रोग विभाग में उनकी सफल शल्य चिकित्सा की गई। उनकी अच्छी रिकवरी हो रही थी।
ये भी पढ़ें - यूपी: भाजपा जिलाध्यक्षों की नियुक्ति पर उठ रहे हैं सवाल, दागी नेताओं का चयन दे सकता है विपक्षियों को मुद्दा
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - सैनिक स्कूल के प्रधानाचार्य समेत छह पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज, पिता ने उठाए गंभीर सवाल
केजीएमयू प्रशासन के अनुसार, ऑपरेशन के बाद उनको किसी प्रकार की न्यूरोलॉजिकल समस्या नहीं हुई। रविवार तड़के की दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। पुरुष ऑर्थो वार्ड लिंब सेंटर की चौथी मंजिल से खिड़की से गिरकर उनकी मृत्यु हो गई। मृत्यु की परिस्थितियों की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है। पुलिस जांच के उपरांत परिस्थितियां स्पष्ट हो पाएंगी।