{"_id":"69e3edd402c232b9d4099a59","slug":"a-paan-shopkeeper-died-after-being-hit-by-a-vehicle-while-crossing-the-road-lucknow-news-c-13-1-lko1072-1698233-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: सड़क पार करते समय वाहन की टक्कर से पान दुकानदार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: सड़क पार करते समय वाहन की टक्कर से पान दुकानदार की मौत
Sun, 19 Apr 2026 02:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 19 Apr 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
राजू की फाइल फोटो।
काकोरी। दुबग्गा में हरदोई सड़क क्रॉस करते समय छंदुइया तिराहे के पास शुक्रवार रात तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में पान दुकानदार राजू (53) की मौत हो गई।
वरिष्ठ उप निरीक्षक राकेश पटेल के अनुसार, अंधे चौकी सिकरौरी निवासी राजू (53) देर रात जॉगर्स पार्क चौराहे के पास स्थित दुकान बंद कर कानपुर बाईपास की ओर सामान खरीदने गए थे। लौटते समय वह सड़क पार कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वह 15 फीट दूर उछल कर सिर के बल गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें तत्काल ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया, जहां देर रात उनकी मौत हो गई। बेटे साहिल की शिकायत पर शनिवार दोपहर को रिपोर्ट दर्ज कर अज्ञात वाहन का पता लगाया जा रहा है। राजू की पत्नी आमिना की वर्ष 2023 में बीमारी से मौत हो गई थी। परिवार में दो बेटे साहिल व सुहान और एक बेटी सुहाना हैं। राजू मूल रूप से माल के नबी पनाह हसनापुर के रहने वाले थे।