{"_id":"6611270d4f67cff6e3058dd6","slug":"a-nine-years-old-girl-get-drowned-in-rapti-river-in-shravasti-2024-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: सहेलियों के साथ गई बालिका राप्ती नदी में डूबी, तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: सहेलियों के साथ गई बालिका राप्ती नदी में डूबी, तलाश जारी
Sat, 06 Apr 2024 04:12 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 06 Apr 2024 04:12 PM IST
सार
सहेलियों के साथ नदी किनारे गई एक बालिका पैर फिसलने से नदी में गिर गई। घटना की जानकारी उसकी सहेलियों ने घरवालों और ग्रामीणों को दी।
विज्ञापन
बालिका की तलाश की जा रही है।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
श्रावस्ती जिले की भिनगा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अमवा निवासी एक बालिका शुक्रवार देर शाम राप्ती नदी में डूब गई। मौके पर पहुंचे परिवार के लोग स्थानीय गोताखोर के सहयोग से बालिका की नदी में तलाश करा रहे है।
विज्ञापन
भिनगा कोतवाली क्षेत्र का ग्राम अमवा राप्ती नदी के किनारे स्थित है। शुक्रवार शाम गांव निवासी बैधू पुत्र मूने की पुत्री निशा (9) शौच के लिए राप्ती नदी के किनारे गई थी। जहां पैर फिसल जाने के कारण निशा राप्ती नदी में गिर गई। जब तक साथ में मौजूद सहेलियां कुछ समझ पाती। निशा नदी में डूब गई। इसकी सूचना सहेलियों ने गांव आकर परिवार के लोगों सहित ग्रामीणों को दिया।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे परिवार के लोग ग्रामीणों के साथ मिलकर पूरी रात बालिका को नदी में तलाशते रहे लेकिन बालिका का कहीं पता नहीं चल सका। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस स्थानीय गोताखोर के सहयोग से नदी में जाल डलवाकर बालिका की तलाश करा रही है।
विज्ञापन
इस बारे में प्रभारी निरीक्षक भिनगा महिमानाथ उपाध्याय का कहना है कि एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है। जल्द ही बालिका को नदी से खोज निकाला जाएगा।