{"_id":"67802e6fff9e34dc6f0541b6","slug":"a-new-plant-for-waste-disposal-started-in-shivri-lucknow-news-c-13-1-lko1020-1029137-2025-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: शिवरी में कूड़ा निस्तारण के लिए नया प्लांट शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: शिवरी में कूड़ा निस्तारण के लिए नया प्लांट शुरू
Fri, 10 Jan 2025 01:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 10 Jan 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। शहर से निकलने वाले कूड़े के निस्तारण को लेकर मोहान रोड स्थित शिवरी प्लांट में बृहस्पतिवार को 700 मीट्रिक टन क्षमता का एक नया प्लांट शुरू हो गया। भाजपा नेता नीरज सिंह और महापौर सुषमा खर्कवाल ने नए प्लांट का बटन दबाकर शुभारंभ किया। इतनी ही क्षमता का एक प्लांट नवंबर में लगाया गया था। ऐसे में अब रोजाना 1400 मीट्रिक टन कूड़े का निस्तारण होना शुरू हो जाएगा। इस मौके पर नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह भी मौजूद रहे।
शिवरी प्लांट प्रभारी अपर नगर आयुक्त डाॅ. अरविंद राव ने बताया कि शिवरी प्लांट में रोज करीब 2000 से 2200 मीट्रिक टन कूड़ा पहुंचता है। इसके निस्तारण के लिए नवंबर में 700 मीट्रिक टन क्षमता का प्लांट लगाया गया था। इसके बाद अब बृहस्पतिवार को एक और प्लांट इतनी ही क्षमता का शुरू किया गया है।
इस महीने के अंतिम सप्ताह में 700 मीट्रिक टन क्षमता का एक और प्लांट शुरू करने की तैयारी है। कोशिश है कि उसका शुभारंभ 26 जनवरी को हो जाए। जब तीनों प्लांट चलेंगे तो शहर से जितना कूड़ा निकलता है, उसका प्रतिदिन निस्तारण हो जाएगा। इससे शिवरी प्लांट में कूड़े का अंबार नहीं लगेगा।