{"_id":"5aa809954f1c1bb8758b5385","slug":"a-new-born-baby-was-thrown-on-road-in-gonda","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपड़े में लपेटकर नवजात को सड़क पर फेंका, दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपड़े में लपेटकर नवजात को सड़क पर फेंका, दर्दनाक मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 13 Mar 2018 10:55 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
गोंडा जिले के कोतवाली नगर क्षेत्र के पंतनगर मोहल्ले में मंगलवार को एक शर्मनाक घटना देखने को मिली। किसी ने एक नवजात को सड़क पर फेंक कर ममता को कलंकित कर दिया। मंगलवार की सुबह पंतनगर मोड़ पर नवजात का शव मिला। सड़क किनारे शव पड़ा होने की खबर मोहल्ले में फैलते ही वहां लोगों की भीड़ लग गई। नवजात का शव एक कपड़े में लिपटा था।
विज्ञापन
लोगों का कहना था कि यहां से एक किलोमीटर के अंदर स्थित किसी निजी अस्पताल में नवजात को जन्म दिया गया है, उसके बाद लोकलाज के डर से उसे सड़क किनारे फेंक दिया गया। इससे पहले मालवीय नगर में एक निजी अस्पताल के पास भी नवजात बच्ची का शव पड़ा पाया गया था।
विज्ञापन
लोगों ने उस बच्ची के भी निजी अस्पताल में जन्म होने के बाद लोक लाज के डर से उसे फेंके जाने की संभावना जताई थी। यहां शव पड़ा होने की सूचना पर चौकी प्रभारी सिविल लाइंस केके सिंह व डायल 100 मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
चौकी प्रभारी ने सफेद कपड़ा मंगाकर नवजात के शव को सील करा दिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चौकी प्रभारी केके सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।