{"_id":"6956e48bb95909522706391e","slug":"a-narrow-culvert-became-the-reason-for-the-death-of-two-friends-lucknow-news-c-13-1-lko1072-1541971-2026-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: संकरी पुलिया बनी दो दोस्तों की माैत की वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: संकरी पुलिया बनी दो दोस्तों की माैत की वजह
Fri, 02 Jan 2026 02:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 02 Jan 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
गुडंबा के पारा गांव में नहर पर बनी संकरी पुलिया पर नहीं है रेलिंग व घटनास्थल से कुछ दूरी पर स
लखनऊ। गुडंबा के पारा गांव में बुधवार रात साढ़े नौ बजे कार अनियंत्रित होकर छोटी नहर में गिर गई। कार के अंदर फंसकर महिगवां के पलिया गांव निवासी प्रॉपर्टी डीलर विनोद यादव (45) और उनके साथी पीजीआई कल्ली पश्चिम निवासी अरुण रावत (23) की मौत हो गई। एसीपी गाजीपुर ए. विक्रम सिंह के अनुसार, प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि दुर्घटना का मुख्य कारण संकरी पुलिया है, जिसके दोनों ओर कोई रेलिंग नहीं है।
आशंका जताई जा रही है कि रात के अंधेरे में कार चालक विनोद यादव पुलिया की चौड़ाई का सही अंदाजा नहीं लगा सके, जिसके कारण यह हादसा हुआ। एसीपी ने संबंधित विभाग से पुलिया को चौड़ा करने और दोनों तरफ रेलिंग लगवाने के लिए पत्राचार करने की बात कही है।
ग्रामीणों ने दिखाई बहादुरी
हादसे के बाद पारा गांव निवासी मो. आमीन, मो. दाउऊ, शाहफहद, मो. अहमद, मो. फराहीम, रजौली निवासी जीतू और साजिद मदद के लिए पहुंच थे। ये सात लोग बिना समय गवाएं नहर में उतर गए और पुलिस के साथ कार में फंसे कुंवर रावत को पहले निकालकर उनकी जान बचाई। आगे की सीट पर फंसे विनोद व अरुण को भी निकालने में इन लोगों ने मशक्कत की, पर दोनों की जान नहीं बच सकी।
विज्ञापन
आग जलाकर दी गर्मी
ठंडे पानी में काफी देर तक पड़े रहने के कारण कार सवार कुंवर रावत ठंड से कांप रहे थे। ग्रामीणों ने फौरन वहां आग जलाई। काफी देर आग के सामने बैठने से वह सामान्य हो सके। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया।
शिकायत के बाद भी नहीं हुई सुनवाई
पारा गांव के प्रधान मतीन व भाजपा नेता मो. आवेश ने बताया कि पिछले एक वर्ष में छह घटनाएं हो चुकी हैं। पुलिया के पास 15 वर्ष पहले बनी दीवार टूट गई है। कई बार नहर विभाग के अधिकारियों को पत्र लिखकर दीवार बनाने का अनुरोध किया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
पुलिस ने दूसरी पुलिया को चलने लायक बनाया
घटनास्थल से कुछ दूरी पर एक और पुलिया है। पुलिया के दोनों तरफ दीवार भी है। इस पुलिया के पहले काफी गड्ढे थे जिससे वाहन इस पुलिया का उपयोग नहीं करते हैं। इंस्पेक्टर गुडंबा प्रभातेश कुमार श्रीवास्तव की पहल पर पुलिया के गड्ढे को भरकर उसे चलने लायक बना दिया गया।