फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A mother and her daughter tried to set them fire.

प्रताड़ित महिला ने उठाया खौफनाक कदम!

Thu, 13 Nov 2014 01:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 13 Nov 2014 01:59 AM IST
विज्ञापन
A mother and her daughter tried to set them fire.

बाराबंकी की एक महिला ने अपनी बूढ़ी मां के साथ विधान भवन के गेट नंबर 3 पर आत्मदाह करने की कोशिश की। हजरतगंज पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि महिला माना सिंह खुद की जमीन पर कब्जा नहीं मिल पाने से काफी परेशान चल रही थीं।

विज्ञापन


माना सिंह ने बताया कि बाराबंकी के नवाबगंज तहसील स्थित गांव ओबरी में उसकी मां सूका देवी की जमीन है। इस पर कब्जे को लेकर कई सालों से विवाद चला आ रहा है। उसने आरोप लगाया कि सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता सुप्रभात सिंह, विनय सिंह, कानूनगो प्रह्लाद तिवारी, लेखपाल नजमूलदीन कुछ दबंगों के साथ मिलकर उसकी जमीन पर जबरन कब्जा जमाना चाहते हैं।
विज्ञापन


इसको लेकर सूका देवी पिछले दो वर्षों से अधिकारियों के चक्कर काट रही हैं। पूर्व में जांच पड़ताल के बाद उप जिलाधिकारी अनिल कुमार सिंह और कानूनगो रमाकांत मिश्रा ने जमीन पर कब्जा दिलाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस जमीन पर मकान बनवाने के लिए मां-बेटी ने पिलर बनवा रखे हैं। लेकिन बाद में मौजूदा उप जिलाधिकारी अरुण कुमार सिंह, कानूनगो प्रह्लाद तिवारी व लेखपाल नजमूलदीन ने पूर्व में की गई कार्यवाही को मानने से इन्कार कर दिया।

अधिकारियों को दिया जांच का आदेश

A mother and her daughter tried to set them fire.

माना सिंह का कहना है कि अब ये अधिकारी नए सिरे से जमीन नपवाने की बात कह रहे हैं। इसमें सिंचाई विभाग के अधिकारियों की भी मिली भगत है। इसको लेकर फिर विवाद हो गया।

माना सिंह इस पर आपत्ति जताते हुए आत्मदाह करने की धमकी दी तो उपजिलाधिकारी अरुण कुमार ने एक महीने का समय मांगा था। इसके बाद भी सुनवाई नहीं हुई तो उन्होंने विधान भवन के सामने मां सूका देवी के साथ आत्मदाह करने का फैसला कर लिया।

बुधवार को विधानसभा के गेट नंबर 3 के सामने पांच लीटर केरोसिन लेकर पहुंच गई। जब दोनों ने केरोसिन उड़ेल कर आग लगाने जा रही थीं तभी वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस दोनों को महिला थाने ले गई। बाद में संबंधित अधिकारियों को घटना की सूचना दे दी गई। मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed