फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A monkey came in front of a flight on the runway, forcing emergency brakes to be applied.

Lucknow News: रनवे पर फ्लाइट के सामने आया बंदर, लगाने पड़े इमरजेंसी ब्रेक

Fri, 01 May 2026 02:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
A monkey came in front of a flight on the runway, forcing emergency brakes to be applied.
लखनऊ। चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर बृहस्पतिवार सुबह उड़ान भरने जा रहे इंडिगो एयरलाइंस विमान के सामने रनवे पर अचानक एक बंदर आ जाने से हड़कंप मच गया। नजर पड़ने पर पायलट ने तत्काल इमरजेंसी ब्रेक लगाए। इससे विमान में सवार यात्रियों में दहशत फैल गई। घटना के बाद विमान को वापस टैक्सी वे पर लाया गया। करीब सवा घंटे बाद विमान दोबारा रवाना हो सका।
विज्ञापन



एयरपोर्ट सूत्रों ने बताया कि लखनऊ से सुबह 8:55 बजे रायपुर जाने वाली इंडिगो एयरलाइंस की उड़ान संख्या 6ई 6521 अपने निर्धारित समय पर उड़ान भरने के लिए रनवे पर पहुंच गया था। इसमें कुल 135 यात्री सवार थे। एयरपोर्ट सूत्रों ने बताया कि विमान रनवे पर रफ्तार पकड़ रहा था तभी रनवे पर अचानक एक बंदर आ गया। पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाया तो यात्री और क्रू मेंबर दहशत में आ गए। आनन-फानन एयरपोर्ट के अंदर रनवे की सुरक्षा में लगे फॉलो-मी वाहन के कर्मचारियों ने बंदर को वहां से भगाया। इस मामले में नागरिक उड्डयन विभाग ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन




लग सकती थी इंजन में आग

रनवे पर बंदर के आ जाने के बाद यदि पायलट इमरजेंसी ब्रेक नहीं लगाता तो थ्रस्ट ले रहे जहाज के जेट इंजन उसे भीतर खींच लेते, जिससे इंजन में आग लग सकती थी। डैनों से टकराने पर हादसा भी हो सकता था। यह भी सवाल उठ रहे हैं कि आखिर एयरपोर्ट के रनवे तक बंदर कैसे पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed