{"_id":"67c58a4452358eddf20ad298","slug":"a-monk-lying-on-thorns-has-become-a-subject-of-curiosity-for-the-people-in-ayodhya-2025-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya: राम मंदिर के पास कौतूहल बने कांटों वाले बाबा, 50 साल से ऐसे ही बिता रहे हैं जीवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya: राम मंदिर के पास कौतूहल बने कांटों वाले बाबा, 50 साल से ऐसे ही बिता रहे हैं जीवन
Mon, 03 Mar 2025 04:23 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 03 Mar 2025 04:23 PM IST
सार
अयोध्या में एक साधु कांटे पर लेटे हुए हैं। वो लोगों के लिए कौतूहल का विषय बने हुए हैं। उनका कहना है कि वो बीते 50 साल से ऐसे ही जीवन गुजार रहे हैं।
विज्ञापन
कांटे वाले बाबा।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
राम मंदिर के पास इस वक्त कांटे वाले बाबा श्रद्धालुओं के लिए कौतूहल बने हुए हैं। राम मंदिर से थोड़ी दूर पहले रामपथ के किनारे वह कभी कांटों पर बैठ जाते हैं तो कभी कांटों पर लेट जाते हैं।
विज्ञापन
कांटों पर बैठे और लेटे हुए बाबा लगातार डमरू बजाते रहते हैं वह कुछ भी बोलते नहीं हैं। श्रद्धालु इन्हें देखकर उनके करीब चले आते हैं और वीडियो भी बना रहे हैं। बाबा सभी को आशीर्वाद देते हैं।
विज्ञापन
कांटों वाले बाबा ने बताया कि वह प्रयागराज से अयोध्या पहुंचे हैं और जहां पर भी श्रद्धालुओं का मेला लगता है वह वहां पर जाते हैं। पिछले 50 साल से कांटों पर ही उनका जीवन बीत रहा है। अभी फिलहाल कुछ दिन अयोध्या में ही प्रवास करेंगे।
विज्ञापन
वहीं, उन्हें देखने लिए और उन्हें प्रणाम करने के लिए श्रद्धालु आ रहे हैं। वो सभी के लिए कौतूहल का विषय बने हुए हैं।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन