{"_id":"5d1c41fb8ebc3e3cc47154f6","slug":"a-mobile-shop-set-fired-in-ayodhya","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या: दबंगों ने मोबाइल की दुकान में पेट्रोल छिड़ककर लगा दी आग, सबकुछ हो गया खाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या: दबंगों ने मोबाइल की दुकान में पेट्रोल छिड़ककर लगा दी आग, सबकुछ हो गया खाक
Thu, 04 Jul 2019 12:46 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजााल, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजााल, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 04 Jul 2019 12:46 AM IST
विज्ञापन
आग लगने से खाक हुआ मोबाइल की दुकान का सामान।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र मवई के रतनपुर गांव में स्थित एक मोबाइल दुकान में मंगलवार रात संदिग्ध हालात में आग लग गई। दुकान में रखे सामान, मशीनें व कई मोबाइल जलकर राख हो गया। घटना की जानकारी बुधवार सुबह होने पर जब पीड़ित दुकानदार पहुंचा तो आग जल रही थी, जिसे ग्रामीणों की मदद से बुझाया गया। दुकान में रखे लाखों का सामान व फर्नीचर जलकर राख हो गए। पीड़ित दुकानदार ने किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा मिट्टी का तेल छिड़क कर दुकान जलाने का आरोप लगाते हुए थाने पर तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
मवई थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव के निवासी इंद्रजीत की गांव में ही शनि मोबाइल व इलेक्ट्रानिक सेंटर के नाम से दुकान है। दुकान के ऊपर बनी बिल्डिंग में पूरा परिवार रहता है। मंगलवार रात लगभग सवा आठ बजे दुकान बंद कर ऊपर स्थित अपने आवास पर खाना पीना खाकर परिवार समेत सो गया था। रात में किसी अराजकतत्व ने दुकान में आग लगा दिया।
विज्ञापन
सुबह मकान के ऊपर के कमरों में जब आग का धुआं पहुंचा तो दुकानदार ने नीचे उतरकर देखा तो उसकी दुकान जल रही थी। ग्रामीणों के सहयोग से एक घंटे बाद आग पर काबू पाया जाता तब तक दुकान में रखे करीब तीन लाख रुपये का सामान व 50 हजार का फर्नीचर जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
पीड़ित दुकानदार ने बताया कि दुकान से मिट्टी के तेल की महक आ रही थी। मवई थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर घटना की जांच की जा रही है, जांचोपरांत कार्रवाई की जाएगी।