फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A million home-shopes cut power outlets

एक लाख आशियाने की बिजली गुल, लोग परेशान

Wed, 09 Jul 2014 09:16 AM IST
नरेश शर्मा/अमर उजाला, लखनऊ
नरेश शर्मा/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 09 Jul 2014 09:16 AM IST
विज्ञापन
A million home-shopes cut power outlets

राजधानी में मंगलवार को अचानक एक लाख घर और दुकानों की बत्ती कट गई। इससे राजाजीपुरम से सआदतगंज तक और ऐशबाग से अमीनाबाद तक बिजली संकट हो गया।

विज्ञापन


इसमें किसी की 20 मिनट तो किसी की पौने दो घंटे बिजली गुल रही। वहीं इंदिरानगर एवं गोमतीनगर इलाकों में मंगलवार को भी बिजली संकट बना रहा।

इंजीनियरों को सुबह 10 बजे अचानक 132 केवी टिकैतरायतालाब उपकेंद्र पर रेंडम मेंटेनेंस करना पड़ा तो से शहर के आठ 33/11 केवी उपकेंद्रों की बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई।
विज्ञापन


राजाजीपुरम खंड के एक्सईएन आरके श्रीवास्तव ने बताया कि राजाजीपुरम ओल्ड, अपट्रान, वैद्य स्टील ऐशबाग, ऐशबाग, यूपीआईएल, बांसमंडी, अमीनाबाद, हुसैनाबाद की बिजली आपूर्ति में व्यवधान आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें यूपीआईएल एवं बांसमंडी और अमीनाबाद की 20 मिनट में ही दूसरे फीडर से बिजली चालू कर दी पर कटौती का सिलसिला दोपहर 12 बजे तक चला। जबकि अन्य उपकेंद्र से जुड़े इलाकों में दोपहर पौने बारह बजे तक बिजली ठप रही।

ऐशबाग उपकेंद्र इलाके में लोग सोमवार की आधी रात एक बजे से बिजली कटौती झेल रहे हैं। यहां के 10 एमवीए पावर ट्रांसफार्मर में अचानक खराबी आ गई है। जिसके जलने की चर्चाएं हैं।

पावर ट्रांसफार्मर की खराबी के कारण जल संस्थान की बिजली आपूर्ति में व्यवधान आया। वहीं मंगलवार को ऐशबाग के अधिकतर इलाकों में दिन भर बिजली कटौती का सिलसिला चला।

एक्सईएन विपिन जैन ने बताया कि आठ एमवीए का नया पावर ट्रांसफार्मर लग चुका है जिसको सुबह चालू किया जाएगा। इसके कारण मंगलवार रात को भी लोगों को बिजली कटौती के दायरे में रहना पड़ेगा।

चारबाग रोड के केकेसी तिराहे पर शाम को एलटी लाइन का एबीसी (एरियर बंच कंडक्टर) टूटकर दो टुकड़ों में बंट गया। इस दौरान करंट वाले तार की चपेट में आने से राहगीर बच गए।


यहां 30 मिनट तक आवागमन प्रभावित हुआ और दूर तक जाम लग गया। हुसैनगंज एसडीओ अनिल मिश्रा के मुताबिक यह घटना शाम 4:45 बजे केकेसी तिराहे पर स्थित पेट्रोल पंप के पास हुई।

तिराहे से एबीसी लाइन एपी सेन रोड को जाने वाली के जलने से तार टूट गया। एबीसी का एक हिस्सा एपी सेन रोड तो दूसरा पेट्रोल पंप के पास गिरा। इससे आवागमन रुका तो हुसैनगंज पुलिस ने बिजली बंद करने को कहा।

टूटा तार बांस मंडी उपकेंद्र इलाके का था जिसकी सूचना इलाके के एसडीओ को दी तब बिजली बंद हुई। इसके बाद यातायात सामान्य हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed