{"_id":"692f52ed3f4119209c09711f","slug":"a-massive-fire-broke-out-in-a-building-in-chinhat-lucknow-news-c-13-1-lko1029-1499325-2025-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: चिनहट में इमारत में लगी भीषण आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: चिनहट में इमारत में लगी भीषण आग
विज्ञापन
मटियारी तिराहा स्थित तीन मंजिला इमारत के भूतल पर बनी परचून की दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग ग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लखनऊ। चिनहट में मटियारी तिराहा स्थित तीन मंजिला इमारत के भूतल पर बनी परचून की दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। कुछ ही पल में इसने बगल में मिठाई की दुकान और इमारत के दूसरे तल को चपेट में ले लिया। दूसरे तल पर मौजूद 85 वर्षीय बुजुर्ग तीन बेटों के साथ एक घंटे तक फंसे रहे। दमकल कर्मियों ने किसी तरह इन्हें निकाला। छह गाड़ियां दो घंटे में आग पर काबू पा सकीं।
मटियारी तिराहे पर अवधेश अवस्थी की तीन मंजिला इमारत है। इसके भूतल पर उनकी अवस्थी किराना स्टोर नाम से दुकान है। दूसरे तल पर अवधेश के तीन बेटे और 85 वर्षीय पिता रहते हैं। सोमवार रात अवधेश दुकान बंद कर कहीं चले गए थे। रात करीब 10:45 बजे शॉर्ट सर्किट से धमाके के बाद दुकान से लपटें उठने लगीं।
पड़ोसी अयोध्या प्रसाद यादव ने पास में रहने वाले अवधेश के कर्मचारियों को जानकारी दी। कर्मियों ने पुलिस और दमकल को सूचना दी। लोग खुद भी आग बुझाने के प्रयास करने लगे। इस बीच आग भड़क गई और लपटों ने दूसरे तल को भी चपेट में ले लिया। आग के साथ धुएं के कारण दूसरे तल पर सो रहे अवधेश के पिता और तीन बेटों की नींद टूट गई। कमरे से निकलने पर आग की लपटों को देख सभी घबरा गए। इस बीच एफएसओ गोमतीनगर सुशील यादव गाड़ियों और टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
धुएं के कारण दमकलकर्मियों को सांस लेने में समस्या होने लगी। वे ब्रीथिंग ऑपरेटर सेट पहनकर दूसरी मंजिल में दाखिल हुए और चारों को सुरक्षित निकाला। करीब एक बजे दमकल कर्मियों ने आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया। एफएसओ ने बताया कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है।