फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A man tried to self immolate in front of CM office in Lucknow.

Lucknow: मुख्यमंत्री आवास के पास युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास, विधायक पर लगाया प्रताड़ित करने का आरोप

Wed, 26 Apr 2023 09:41 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 26 Apr 2023 09:41 PM IST
सार

लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास के सामने एक युवक ने आत्मदाह का प्रयास किया। झुलसे युवक को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक पर 21 अप्रैल को उन्नाव के सफीपुर थाने में केस दर्ज हुआ था।

विज्ञापन
A man tried to self immolate in front of CM office in Lucknow.
आग लगने से युवक बुरी तरह झुलस गया। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री आवास के पास पुलिस वालों के सामने उन्नाव के आनंद मिश्र (45) ने बुधवार की दोपहर खुद को आग लगा ली। सुरक्षाकर्मियों ने कंबल डालकर आग बुझाई और युवक को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। उसने उन्नाव के सफीपुर सीट से भाजपा विधायक बंबा लाल पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


विज्ञापन


उन्नाव के माखी का रहने वाला आनंद मिश्र अपने परिवार संग रहता है। दोपहर करीब एक बजे वह पांच कालीदास मार्ग स्थित सीएम आवास पहुंचा और गेट के पास उसने खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली। सुरक्षाकर्मियों ने किसी तरह कंबल डालकर आग बुझाई। आनंद करीब 40 प्रतिशत तक झुलस गया है। आत्मदाह की सूचना पाकर एसीपी हजरतगंज, इंस्पेक्टर गौतमपल्ली और उन्नाव पुलिस भी सिविल अस्पताल पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - एटीएम काटने में माहिर है 'एटीएम बाबा': बिहार में बैठे-बैठे कहीं भी करा देते हैं वारदात, 39 लाख की लूट की थी

ये भी पढ़ें - करोड़ों की ठगी करने वाला संजय शेरपुरिया एसटीएफ के हत्थे चढ़ा, खुद को भाजपा नेताओं का बताया था करीबी


एसपी उन्नाव के सीयूजी नंबर पर फोन कर दी थी धमकी
इंस्पेक्टर गौतमपल्ली सुधीर चौधरी ने बताया कि जांच में पता चला है कि आनंद मिश्र के खिलाफ 21 अप्रैल को भाजपा कार्यकर्ता नरहरपुर निवासी अतुल अग्निहोत्री ने सफीपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अतुल का आरोप था कि आनंद ने सोशल मीडिया पर विधायक बंबा लाल को जान से मारने की धमकी दी थी। वहीं कुछ दिन पहले एसपी उन्नाव के सीयूजी नंबर पर फोन किया था। फोन उनके पीआरओ ने उठाया था। आनंद ने फोन पर सफीपुर विधायक बंबा लाल को जुलाई में गोली मारने की धमकी दी थी। बातचीत का ऑडियो वायरल हुआ था। आनंद का आरोप था कि कुछ माह पहले उसके भाई पर गांव में जानलेवा हमला हुआ था। शिकायत के बावजूद विधायक के दबाव में पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed