{"_id":"66dddc6cd0aff255a50cf9c3","slug":"a-man-tied-to-a-tree-and-got-beaten-by-villagers-in-baddupur-thana-in-barabanki-2024-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki: चोर-चोर के शोर पर जाग गया पूरा गांव, मनोरोगी को पेड़ में बांधकर नंगे बदन पीटा, 10 गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki: चोर-चोर के शोर पर जाग गया पूरा गांव, मनोरोगी को पेड़ में बांधकर नंगे बदन पीटा, 10 गिरफ्तार
Mon, 09 Sep 2024 06:37 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 09 Sep 2024 06:37 AM IST
सार
पांच लोग मौके से भाग गए जबकि एक पकड़ में आ गया। इसे लेकर ग्रामीणों की भीड़ ने पकड़े गए अधेड़ को पीटा और पेड़ में बांध दिया। उस पर लाठी डंडे बरसते रहे।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाराबंकी जिले के बड्डूपुर थाना क्षेत्र के मल्लावां गांव में शनिवार रात ग्रामीणों ने एक अधेड़ व्यक्ति को चोर बताकर पकड़ा और उसक कपड़े उतारकर पेड़ में बांधकर जमकर पीटा। लाठी डंडे व लात घूसों से हुई पिटाई में अधेड़ बेदम हो गया। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि वह मनोरोगी है। ग्रामीणों पर केस दर्ज कर पुलिस ने 10 लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
शनिवार की रात करीब एक बजे बड्डूपुर के मल्लावां गांव में चोर चोर का शोर सुनकर पूरा गांव जाग गया। कुछ ग्रामीणों का कहना था कि गांव के गोवर्धन के घर चोर घुसे थे। आहट पाकर परिवार ने शोर मचा दिया। पांच लोग मौके से भाग गए जबकि एक पकड़ में आ गया। इसे लेकर ग्रामीणों की भीड़ ने पकड़े गए अधेड़ को पीटा और पेड़ में बांध दिया। उस पर लाठी डंडे बरसते रहे। किसी ने यह पुष्टि करने की जरूरत नहीं समझी कि आखिर पकड़ा गया व्यक्ति कौन है।
विज्ञापन
सूचना पाकर हरकत में आई पुलिस पिटाई से घायल अधेड़ को लेकर अस्पताल गई। सीओ डॉ. बीनू सिंह ने बताया कि जिसे चोर बताकर पीटा वह मनोरोगी था। पुलिस ने केस दर्ज करते हुए वायरल हो रहे वीडियो के अवलोकन कर गांव के गोबरे, प्रहलाद, दिलीप, जमील, हलीम, बबलू समेत 10 लोगों को गांव से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन