{"_id":"5f69b4888ebc3e0d8f0232c2","slug":"a-man-threat-to-jump-in-gomati-river-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोमती पुल पर चढ़कर युवक ने की नौटंकी, बोला- प्रेमिका को बुलाओ नहीं तो खुदकुशी कर लूंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोमती पुल पर चढ़कर युवक ने की नौटंकी, बोला- प्रेमिका को बुलाओ नहीं तो खुदकुशी कर लूंगा
Tue, 22 Sep 2020 01:53 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 22 Sep 2020 01:53 PM IST
विज्ञापन
पुल पर चढ़ा युवक।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधाानी लखनऊ के हसनगंज थाना क्षेत्र के गोमती नदी पुल पर मंगलवार दोपहर एक युवक चढ़कर हंगामा करने लगा। खुदकुशी की धमकी देने लगा। लोगों ने उसे रोकने की कोशिश की तो उसने अपनी प्रेमिका को बुलाने की मांग रख दी।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे समझाने की कोशिश की लेकिन वो नीचे उतरने के लिए तैयार ही नहीं हो रहा था। हंगामे के दौरान हनुमान सेतु पुल पर जाम लग गया।
युवक का कहना था कि उसकी प्रेमिका ने उसे धोखा दिया है। उसे बर्बाद कर दिया है। अब वह जीना नहीं चाहता है। करीब डेढ़ घंटे तक युवक नौटंकी करता रहा और पुलिस उसे समझाने का प्रयास करती रही।
विज्ञापन
प्रेमिका को बुलाओ तो उतरूंगा
पुल पर चढ़ा युवक पूरी तरह से फिल्मी अंदाज में ड्रामा कर रहा था। उसने पुलिस वालों से कहा कि मेरी प्रेमिका को यहां बुलाओ तो मैं नीचे उतरुंगा। नहीं तो खुदकुशी कर लूंगा। युवक काफी देर तक हंगामा करता रहा।
विज्ञापन