{"_id":"648582ef3c00b481cf0bb475","slug":"a-man-s-dead-body-found-hanging-from-a-tree-in-haidergarh-kotwali-in-barabanki-2023-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki: पुलिस हिरासत से लापता हुए युवक का शव पेड़ पर लटका मिला, भड़के ग्रामीणों ने हाईवे जाम किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki: पुलिस हिरासत से लापता हुए युवक का शव पेड़ पर लटका मिला, भड़के ग्रामीणों ने हाईवे जाम किया
Sun, 11 Jun 2023 01:46 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 11 Jun 2023 01:46 PM IST
सार
पुलिस हिरासत से लापता हुए युवक का शव पेड़ पर लटका पाया गया। घटना से ग्रामीण आक्रोशित हो गए और हाइवे जाम कर दिया। इससे यातायात बाधित हो गया।
विज्ञापन
हाइवे पर मौजूद ग्रामीण।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाराबंकी जिले के हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र में पुलिस हिरासत से लापता हुए युवक का शव एक पेड़ से लटका मिला। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने कोतवाली के सामने लखनऊ सुल्तानपुर हाईवे जाम कर दिया। पुलिस अधिकारी लोगों को समझाने में जुटे हैं।
विज्ञापन
हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मझगवां गांव निवासी राजेंद्र कुमार (24) को शनिवार शाम हैदरगढ़ पुलिस मारपीट के मामले में तीन चार अन्य लोगों के साथ पकड़कर कोतवाली लाई थी। इसकी जानकारी मिलने के बाद ग्रामीण रात में कोतवाली पहुंचे मगर राजेंद्र यहां नहीं मिला।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - जीवा की हत्या से पहले शूटर विजय कहां-कहां गया... किन लोगों की मुलाकात, CCTV से सामने आएगा सच
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - अतीक-अशरफ हत्याकांड के जैसी कहानी, फिर वारदात को रहस्यमयी क्यों बनाया? सभी सवाल अनसुलझे
बताया कि युवक को लाया गया था मगर वह भाग गया। रात भर युवक का सुराग नहीं लगा और रविवार सुबह क्षेत्र के ही कौड़िया गांव के पास एक छोटे से पेड़ में फंदे पर राजेंद्र का शव लटका मिला। मौके पर भारी भीड़ जुट गई।
आक्रोशित ग्रामीण सुबह करीब 8:00 बजे हैदरगढ़ कोतवाली पहुंच गए और कोतवाली के सामने लखनऊ सुल्तानपुर हाईवे पर प्रदर्शन करने लगे। इससे हाईवे पर यातायात बाधित हो गया। ग्रामीण प्रदर्शन में जुटे थे। पुलिस अधिकारी ग्रामीणों को समझा रहे थे।