{"_id":"5dff6d898ebc3e880c79cf8c","slug":"a-man-raped-and-tried-to-kill-a-girl-in-mall-area-in-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: मुंहबोले भाई ने हाथ-पैर बांधकर किया दुष्कर्म, कीटनाशक पिलाकर मारने का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: मुंहबोले भाई ने हाथ-पैर बांधकर किया दुष्कर्म, कीटनाशक पिलाकर मारने का प्रयास
Sun, 22 Dec 2019 06:50 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 22 Dec 2019 06:50 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social Media
माल में मुंहबोले भाई ने युवती के हाथ-पैर बांधकर दुष्कर्म करने के बाद उसे कीटनाशक पिलाकर मार डाला। मरणासन्न हालत में पड़ी युवती को देखकर परिवारीजनों के होश उड़ गए। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां युवती ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
परिवारीजनों की सूचना पर पुलिस ने आरोपी रंजीत को पकड़ लिया है। हालांकि, इंस्पेक्टर शैलेंद्र कुमार का कहना है कि पीड़िता के परिवारीजनों ने तहरीर नहीं दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद रेप और हत्या के आरोपों की पुष्टि होगी। फिलहाल रंजीत से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर ने बताया कि मृतका के पिता घर में ही परचून की दुकान करते हैं। उनकी पांच बेटियों में से चार की शादी हो चुकी है। इस वक्त वह पत्नी और 20 वर्षीय छोटी बेटी के साथ रह रहे हैं। एक बेटी भी मायके आई हुई थी। शनिवार सुबह छोटी बेटी बिस्तर पर बेसुध पड़ी थी। उसके हाथ-पैर बंधे थे और कपड़े अस्त-व्यस्त थे।
विज्ञापन
परिवारीजनों ने उसके बंधन खोले और चेहरे पर पानी के छींटे मारने से उसे होश आया। परिवारीजनों को देखते ही युवती फूट-फूटकर रो पड़ी। उसने बताया कि रंजीत ने बंधक बनाकर रेप किया और जबरन आम के पेड़ पर छिड़कने वाला कीटनाशक पिला दिया। इस बीच चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। युवती को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
Trending Videos
'मौका देखकर युवती के कमरे में पहुंचा और दबोच लिया'
मृतका के पिता ने बताया कि उन्हें कोई बेटा नहीं था इसलिए इलाके में रहने वाला रंजीत ही सारी बेटियों से राखी बंधवाता था। शनिवार सुबह वह मवेशियों के कमरे में छिपा बैठा था। मौका देखकर वह युवती के कमरे में पहुंचा और उसे दबोच लिया। उसके मुंह व हाथ-पैर बांधकर रेप किया, फिर केमिकल पिलाकर भाग गया। इंस्पेक्टर का कहना है कि आरोपों की गंभीरता से जांच की जा रही है।