फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A man raped a girl of Bahraich. His maariage was about to decide with same girl.

Bahraich: जिससे चल रही थी शादी की बात उसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, पुणे स्टेशन पर छोड़कर हुआ फरार

Mon, 11 Dec 2023 07:45 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Published by: ishwar ashish Updated Mon, 11 Dec 2023 07:45 PM IST
सार

दुष्कर्म के बाद युवक ने युवती को महाराष्ट्र के पुणे रेलवे स्टेशन पर छोड़ दिया। युवती ने उसके साथ शादी न होने पर जान देने की बात कही है।

विज्ञापन
A man raped a girl of Bahraich. His maariage was about to decide with same girl.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बहराइच जिले के रामगांव थाना क्षेत्र निवासी एक युवती के निकाह की बात चल रही थी। आरोप है कि परिजन जिस युवक के साथ उसके निकाह की बात कर रहे थे वह युवक उसे बहला फुसला कर अपने साथ ले गया। जहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर उसे महाराष्ट्र के पुणे रेलवे स्टेशन पर छोड़ दिया। जीआरपी की सूचना पर पुणे पहुंचे परिजन युवती को लेकर घर आए और अब दुष्कर्म करने वाले पर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


रामगांव थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का विवाह पास के ही एक युवक के साथ तय हो रहा था। युवती के पिता का आरोप है कि निकाह की बात चलने के साथ ही युवक का घर आना जाना शुरु हो गया था। इसी दौरान युवक उसकी बेटी को बहलाफुसला कर अपने साथ लेकर चला गया जिसके बाद उन्होंने थाने पर तहरीर देकर अपहरण का मुकदमा दर्ज करवाया था। इस दौरान युवक ने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया और फिर उसे पुणे रेलवे स्टेशन पर छोड़कर फरार हो गया। जहां से जीआपी ने उसे बरामद कर मुझे सूचना दी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - परिवारवादियों की राह पर मायावती : सपा, सुभासपा, अपना दल, निषाद पार्टी की तरह परिवार के बाहर नहीं सोच पाई बसपा
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अखिलेश यादव बोले- 2024 के लिए बड़ी तैयारी है, भाजपा 14 में आई थी 24 में चली जाएगी


युवती के पिता ने बताया कि थाने पर नामजद तहरीर देकर सख्त कार्यवाई व बेटी के साथ निकाह करवाने की मांग की है। वहीं पीड़ित युवती ने बताया कि युवक ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। जब उससे शादी की बात कही तो वह उसे रेलवे स्टेशन पर छोड़ कर भाग गया। पीड़िता ने बताया कि युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया है ऐसे में अब उसी के साथ निकाह होना चाहिए। अगर निकाह नहीं हुआ तो वह आत्महत्या कर लेगी।

एएसपी ग्रामीण पवित्र मोहन त्रिपाठी का कहना है कि पिता की तहरीर पर पुलिस ने पूर्व में अपहरण का मुकदमा दर्ज किया था। युवती की बरामदी के बाद पुलिस जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed