फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A man preparing for forces died in an accident in Mahmoodabad Sitapur.

Sitapur: अर्ध सैनिक बल की तैयारी कर रहे युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत

Wed, 19 Jun 2024 12:55 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, महमूदाबाद (सीतापुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, महमूदाबाद (सीतापुर) Published by: ishwar ashish Updated Wed, 19 Jun 2024 12:55 PM IST
सार

युवक सुबह दौड़ने के लिए निकला था कि किसी अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
A man preparing for forces died in an accident in Mahmoodabad Sitapur.
मृतक मंगलेश प्रजापति। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सीतापुर जिले की महमूदाबाद कोतवाली क्षेत्र में घर से दौड़ने के लिए निकले युवक को अज्ञात वाहन ने बुधवार सुबह जोरदार टक्कर मार दी। युवक की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गडरियनपुरवा मजरा डफरा निवासी मंगलेश प्रजापति (24) बुधवार की सुबह घर से करीब चार बजे दौड़ने के लिए निकला था तभी रामपुर मथुरा मार्ग पर स्थित ब्रम्हचारी बाबा के स्थान के समीप किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे मंगलेश की मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - आकाश आनंद की वापसी को लेकर संशय बरकरार... मायावती के इस फैसले के बाद साधी चुप्पी; सक्रियता भी हुई कम
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी में उपचुनाव: 'इंडिया' टूटेगा या बचेगा? इन दो राज्यों में मिलेंगी सीटें तो ही कांग्रेस को हिस्सा देगी सपा


स्थानीय ग्रामीणों ने मंगलेश के परिजनों को सूचना दी। रोते बिलखते परिजन मौके पर पहुंचे। वहीं, सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। इंस्पेक्टर अनिल सिंह ने बताया कि मृतक मंगलेश के पिता राजा राम प्रजापति की तहरीर पर अज्ञात वाहन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

एसएससी लिखित परीक्षा में पास हो गया था मृतक
मृतक के परिजनों ने बताया कि मंगलेश अर्ध सैनिक बल के फिजिकल टेस्ट की तैयारी कर रहा था। उसने एसएससी  की लिखित परीक्षा दी थी जिसमें वह पास हो गया था। तब से वह हर रोज दौड़ने के लिए घर से जाता था। मंगलेश की पिछले वर्ष शादी हो गई थी। उसका छोटा भाई अखिलेश रेलवे ग्रुप डी में नौकरी करता है। दो बहनें हैं जिनका विवाह हो चुका है। पिता ने किराने की दुकान खोल रखी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed