फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A man murdered in thana ramkot in Sitapur.

Sitapur: घर से निकले अधेड़ की हत्या कर सड़क किनारे फेंका शव, खून से लथपथ हालत में मिला

Tue, 04 Jul 2023 01:44 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Published by: ishwar ashish Updated Tue, 04 Jul 2023 01:44 PM IST
सार

सीतापुर जिले के थाना रामकोट में एक अधेड़ की हत्या कर दी गई। उसका शव सड़क किनारे खून से लथपथ हालत मिले पड़ा मिला है।

विज्ञापन
A man murdered in thana ramkot in Sitapur.
घटनास्थल पर जांच के लिए मौजूद पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सीतापुर जिले के थाना रामकोट क्षेत्र में घर से निकले अधेड़ की हत्या कर दी गई। सुबह के समय उसका शव सड़क किनारे बाग मे खून से लथपथ पड़ा पाया गया। क्षेत्र के ग्राम बीहट गौर के बाहर एक युवक का खून का शव पड़ा पाया गया।

विज्ञापन


मृतक की पहचान महोली कोतवाली के गांव पाताबोझ निवासी मुंशी (45) के रूप में हुई है। मृतक के बेटे पिंकू का कहना है कि उसके पिता सोमवार शाम तकरीबन 8:30 बजे घर से बाइक से निकले थे जिसके बाद उनका कोई पता नहीं लगा था।
विज्ञापन


ग्रामीणों के मुताबिक, मृतक मुंशी के गांव से घटनास्थल तकरीबन पांच किलोमीटर दूर है। मृतक के बेटे का कहना है उसका एक छोटा भाई और छोटी बहन भी है। उसके पिता शराब पीने के आदी थे। जिसके चलते वह अक्सर घर से बाहर निकल जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके का मुआयना किया। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित कर जांच के लिए लैब भेज दिए हैं। घटनास्थल पर एएसपी उत्तरी प्रकाश कुमार, सीओ सिटी सुशील सिंह सहित भारी पुलिस बल ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed