{"_id":"683fd6780a1cf24f3205d57c","slug":"a-man-murdered-in-sangrampur-in-sultanpur-2025-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi: युवक की गला रेतकर हत्या, रस्सियों से बंधे मिले हाथ-पैर, मुंह में ठूंसा था कपड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi: युवक की गला रेतकर हत्या, रस्सियों से बंधे मिले हाथ-पैर, मुंह में ठूंसा था कपड़ा
Wed, 04 Jun 2025 10:55 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, संग्रामपुर (अमेठी)
अमर उजाला नेटवर्क, संग्रामपुर (अमेठी)
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 04 Jun 2025 10:55 AM IST
सार
अमेठी जिले के संग्रामपुर इलाके में एक युवक की निर्ममता से हत्या कर दी गई। युवक के शव के हाथ-पैर बंधे हुए थे और उसके मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था।
विज्ञापन
वारदात की जानकारी पर पहुंचे ग्रामीण।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
अमेठी जिले के संग्रामपुर क्षेत्र के पूरे रामा चौहान गांव में युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान सागर पुत्र सिद्धार्थ के रूप में हुई है। युवक का शव शुक्रवार सुबह गांव के ही एक पड़ोसी के निर्माणाधीन सरिया में मिला। शव की हालत देखकर क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
मृतक के हाथ-पैर रस्सियों से बंधे थे और मुंह में कपड़ा ठूंसा गया था जिससे हत्या से पहले उसे बांधकर काबू में किया गया प्रतीत होता है। परिजन जब सुबह खोजबीन करते हुए मौके पर पहुंचे तो सागर का रक्तरंजित शव देखकर दहाड़ें मारकर रोने लगे। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई, जिस पर संग्रामपुर थाना प्रभारी बृजेश सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
परिजनों ने सागर की हत्या को पूर्व नियोजित साजिश बताया है और गांव के ही कुछ लोगों पर पारिवारिक रंजिश के चलते हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि सागर को पहले बेहोश किया गया फिर रस्सियों से बांधकर गला काट दिया गया। मृतक अनुसूचित जाति से था।
विज्ञापन
थाना प्रभारी बृजेश सिंह ने बताया कि प्रथमदृष्टया हत्या की पुष्टि हुई है। अभी तक तहरीर प्राप्त नहीं हुई है, जैसे ही तहरीर मिलती है, मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की जाएगी। फील्ड यूनिट को बुलाकर मौके से साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन