{"_id":"65d6fb4569cb36716f01ef10","slug":"a-man-murdered-in-mahmoodabad-kotwali-in-sitapur-2024-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur: पत्नी की तेरहवीं के दिन पति की गला काटकर हत्या, खेत के पास पड़ा मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur: पत्नी की तेरहवीं के दिन पति की गला काटकर हत्या, खेत के पास पड़ा मिला शव
Thu, 22 Feb 2024 01:56 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 22 Feb 2024 01:56 PM IST
सार
सीतापुर में जमीन के विवाद में एक बुजुर्ग की उसकी पत्नी के तेरहवीं के दिन गला काट कर हत्या कर दी गई। उसका शव खेत के किनारे पड़ा मिला है।
विज्ञापन
मृतक बुजुर्ग।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीतापुर जिले की महमूदाबाद कोतवाली क्षेत्र में एक वृद्ध की हत्या कर दी गई। बृहस्पतिवार को उसकी पत्नी की तेरहवीं थी। सुबह वह घर से नित्यक्रिया के लिए निकला था। घर से 400 मीटर दूरी पर खेत के पास उसका शव पड़ा पाया गया। जिसका सर धड़ से अलग था।
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव सायपुर मजरा चंदनपुर निवासी अवध राम यादव (65) सुबह के समय नित्य क्रिया के लिए निकला था। उसका शव गांव के 400 मीटर दूरी पर खेती किनारे पड़ा मिला।जिसका सिर धड़ से अलग था। देखकर यह प्रतीत हो रहा था कि धारदार हथियार से उसकी गर्दन को काटा गया है। मृतक की बहन नीतू पत्नी संदीप यादव का आरोप है कि उसके भाई संजीवन व संजीवन की पत्नी ने मिलकर ही हत्या कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बहन का आरोप है कि 16 बीघा जमीन थी जिसमें आधी जमीन संजीवन के पास थी। उसे शंका थी कि मृतक आधी जमीन नीतू को न दे दे। नीतू ने बताया की जब उसकी मां की तबीयत खराब थी तब मृतक पिता इलाज के लिए एक पेड़ बेचना चाहते थे। लेकिन आरोपी संजीवन ने पेड़ बेचने से मना कर दिया। वह विरोध करने पर बांका लेकर पिता को मारने के लिए भी दौड़ा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।