फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A man murdered his wife in Raebareli.

मछली-मुर्गा बनाने को लेकर हुआ झगड़ा, नशेड़ी पति ने महिला को पीट-पीटकर मार डाला

Thu, 05 Sep 2019 08:24 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली Published by: ishwar ashish Updated Thu, 05 Sep 2019 08:24 PM IST
विज्ञापन
A man murdered his wife in Raebareli.
जांच करते पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala

रायबरेली के गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र में सोमवार की रात नशेड़ी पति ने महिला को पीट-पीटकर मार डाला। पति ने बेरहमी से मर्डर किया और एक के बाद एक डंडे से करीब 12 बार पत्नी पर वार किया। सिर, पीठ, पेट के अलावा हाथ-पैर में गंभीर के चोट के निशान थे।

विज्ञापन


सुबह जिसने भी महिला के शरीर को देखा वह दंग रह गया। उसके शरीर पर चोट के निशान साफ बयां कर रहे थे कि उसने कितनी बेरहमी से घटना को अंजाम दिया। घटना की जानकारी पर एएसपी शशिशेखर सिंह और एसओ राकेश सिंह ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच की। केस दर्ज करके पति को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन


पूरेलाल त्रिवेदी मजरे शेखापुर गांव निवासी दिनेश पासवान विगत दो वर्षों से गाँव के बाहर घाटमपुर मार्ग पर घर बनाकर रहने लगा था। बताते हैं कि बुधवार की शाम वह बाजार से मछली और मुर्गा दो तरह का मीट घर लेकर आया था। दिनेश शराब भी पिए था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा जाता है कि उसकी पत्नी रामदुलारी ने भी शराब पी रखी थी। दो प्रकार का मीट बनाने को लेकर दंपती में झगड़ा हुआ। इसे गुस्से में आकर दिनेश ने डंडे से एक के बाद एक वार करके पत्नी रामदुलारी को मौत के घाट उतार दिया। सुबह घटना की जानकारी पर हड़कंप मच गया। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर की पड़ताल की।

महिला की हत्या से परिवारीजनों में मचा कोहराम

मृतका रामदुलारी के भाई अवधेश ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसके बहनोई दिनेश शराबी है। वह अक्शर मेरी बहन को प्रताड़ित करता था और उसने जान-बूझकर मेरी बहन की हत्या की है। आरोपी मेहनत मजदूरी करता था। महिला की हत्या से परिवारीजनों में कोहराम मच गया।

मृतका अपने पीछे पांच बेटियां और एक बेटे को छोड़ गई है। एसओ का कहना है कि पति दिनेश के खिलाफ केस दर्ज करके उसे दबोच लिया गया है। गुरुवार को उसे जेल भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed