फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A man murdered his wife because of illigal relation in Barabanki.

Barabanki: अवैध संबंधों के शक में बांके से काट दी पत्नी की गर्दन, हाथ में सिर लेकर घूमता रहा, गिरफ्तार

Fri, 16 Feb 2024 12:38 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव barabanki, uttar pradesh, india
barabanki, uttar pradesh, india Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 16 Feb 2024 12:38 PM IST
सार

बाराबंकी में हुई एक वारदात से लोगों का दिलदहल गया। अवैध संबंधों के शक में एक युवक ने बांके से अपनी पत्नी की गर्दन काट डाली।

विज्ञापन
A man murdered his wife because of illigal relation in Barabanki.
मामले की जानकारी पर लगी भीड़। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बाराबंकी के फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के बसारा गांव में एक युवक ने अवैध संबंधों के शक में अपनी पत्नी की बांके से गर्दन काट डाली। इसके बाद वह सिर को हाथ में लेकर गांव के बाहर की ओर निकल पड़ा। इससे गांव में दहशत फैल गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के बसारा गांव निवासी अनिल कनौजिया राजगीर का काम करता है। 8 साल पहले उसकी शादी मसौली की वंदना कनौजिया (27) के साथ हुई थी। कुछ दिन पहले वंदना भगौली  क्षेत्र में स्थित एक रिश्तेदारी में शादी में गई थी। जहां पर उसे एक युवक के साथ देखा गया था। इसको लेकर भी विवाद हुआ था। शुक्रवार सुबह 8:00 बजे अनिल मजदूरी करने पड़ोस के गांव चला गया लेकिन 9:30 बजे वापस घर आ गया। हाथ में बांका लेकर घर के अंदर पहुंचते ही उसने पत्नी पर ताबड़तोड़ वार शुरू कर दिए। कुछ ही देर में उसने वंदना की गर्दन काट डाली।
विज्ञापन


इसके बाद सिर को बालों से पकड़कर एक हाथ में बांका लेकर वह घर से बाहर निकला और गांव की सड़क की तरफ बढ़ता चला गया जिसने भी उसे देखा उसके मुंह के चीख निकल गई। लोग मारे डर के दरवाजा बंद करने लगे। फतेहपुर के कोतवाल डीके सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने अनिल को गिरफ्तार कर लिया है उससे पूछताछ की जा रही है। इस सनसनीखेज घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा है। युवक के पांच व एक साल के दो मासूम बच्चे भी इस घटना से बिलख रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed