{"_id":"64563c7830dd1e33430dc799","slug":"a-man-murdered-his-niece-in-pisawan-thana-kshetra-in-sitapur-2023-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur: प्रेम विवाह से नाराज चाचा बना हैवान, भतीजी की गला रेतकर कर दी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur: प्रेम विवाह से नाराज चाचा बना हैवान, भतीजी की गला रेतकर कर दी हत्या
Sat, 06 May 2023 05:09 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 06 May 2023 05:09 PM IST
सार
पिसावां थाना क्षेत्र में एक चाचा ने भतीजी के प्रेम विवाह से नाराजगी पर उसकी गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिसकर्मी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रेम विवाह करने से नाराज चाचा ने भतीजी की गला रेतकर हत्या कर दी और खुद ही थाने पहुंचकर घटना की जानकारी दे दी। पिसावां थाना क्षेत्र के बाजनगर निवासी संतरा (19) अपने पिता पुतान सिंह के साथ गाजियाबाद में रहती थी।
विज्ञापन
गांव निवासी रूपचंद्र मौर्य के साथ वह छह माह पहले गाजियाबाद से चली गई थी और प्रेम विवाह कर लिया था। पिछले लगभग दस दिन से रूपचंद्र और संतरा गांव में आकर ही रहने लगे थे। प्रेम विवाह से संतरा के परिजन नाराज थे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - उप चुनाव: स्वार और छानबे में भाजपा की भी साख दांव पर, दोनों सीटों पर सहयोगी अपना दल के प्रत्याशी लड़ रहे चुनाव
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - यूपी निकाय चुनाव: चुनाव बाद अब मतदान के आकलन में जुटी भाजपा, बूथवार डाटा से तय हो रहा हार-जीत का गणित
शनिवार दोपहर बाद संतरा गांव में ही चाचा के घर के पास से निकली थी। इसी दौरान उसके चाचा ने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी और खुद ही थाने जाकर घटना की जानकारी दी। पुलिस मौके पर जांच कर रही है लेकिन हत्यारोपी के खुद ही थाने पहुंचने की बात पर चुप्पी साधे है।