फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A man murdered his mother in lucknow.

दारू पी रहे बेटे को मां ने खाने के लिए बुलाया तो बेटे ने कर दी मां की हत्या

Sun, 23 Oct 2016 12:14 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 23 Oct 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
 A man murdered his mother in lucknow.
हत्यारा बेटा

मां खाना पकाने के बाद दारू पी रहे बेटे से बार-बार कहती बेटा अब दारू मत पियो। गर्म खाना खा लो। मां के ये बार-बार दुहराने से झुंझला कर उठे बेटे ने मां की गला दबाकर हत्या कर दी।

विज्ञापन


लखनऊ के पीजीआई क्षेत्र के तेलीबाग चौकी के अंतर्गत हुई एक इस घटना से लोगों का दिल दहल गया। 15 अक्टूबर को भीमखेड़ा में रहने वाला किशन शर्मा जो कि पेंटर का काम करता है कमरे के बाहर बैठकर दारू पी रहा था।
विज्ञापन


खाना बनाने के बाद मां चन्द्रकला (60) ने उसे दारू पीने से मना किया और गर्म खाना खा लेने की बात कही। इस पर किशोर को इतना गुस्सा आया कि वह अंदर गया और गला दबाकर मां की हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इतना ही नहीं जघन्य वारदात को अंजाम देने के बाद वह फिर बैठकर दारू पीने लगा। दारू पीने के बाद वह सो गया और जब सुबह उसकी आंख खुली तो कमरे के अंदर का दृश्य देखकर वह कांप उठा।

मां का शव उसी हालत में छोड़ पिता के पास चला गया

 A man murdered his mother in lucknow.
घर के बाहर लगी भीड़ - फोटो : amar ujala

किशन मां का शव देखने के बाद उसे कमरे में ही बंद कर दिल्ली अपने पिता चतुरी लाल शर्मा जो कि राजगीर हैं के यहां चला गया। दो दिन तक उनके पास रहा लेकिन उन्हें कुछ भी नहीं बताया।

18 अक्टूबर को वापस आया। कमरे से बदबू आ रही थी, उसने शव को तखत के नीचे कर दिया और इधर-उधर घूमता रहा। इसी दौरान मृतका के बेटी दामाद ने फोन कर मां का हालचाल पूछा तो उसने मां के गांव राजा फत्तेपुर (थाना मोहनगंज जिला रायबरेली) चले जाने की बात कही। लेकिन जब मृतका के दामाद रामराज और बेटी रजनी ने गांव संपर्क किया तो चन्द्रकला वहां नहीं मिलीं।

इसके बाद दोनों किशन के घर मां का पता लगाने के लिए आ गए। जहां खुद किशन ने फूट-फूट कर रोते हुए उनसे सारी बातें बताई, जिसके बाद रामराज ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को बरामद कर लिया।

बेटे के पास दो-चार दिन रहकर वापस लौट जाती थीं मां

 A man murdered his mother in lucknow.
वारदात के बाद घर के बाहर इकट्ठे लोग - फोटो : amar ujala

मां चन्द्रकला अक्सर बीमार रहती थीं। वह एक-दो महीने में बेटे के पास आतीं और दो-चार दिन रहकर लौट जाती थीं। वह 14 अक्टूबर को ही किशोर के पास आई थीं।

किशोर की हरकतों की वजह से उसकी दोनों शादियां भी नहीं चल पाईं। उसने दस साल पहले शादी की लेकिन दारू की लत के चलते पत्नी छोड़कर चली गईं। इसके बाद दूसरी शादी की तो दूसरी पत्नी भी कुछ समय बाद उसे छोड़ कर चली गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed