{"_id":"6358c1aac2a21b7a012ebd69","slug":"a-man-murdered-his-elder-brother-in-bachhrawan-in-raebareli","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli: किराने की दुकान पर बैठे बड़े भाई पर छोटे ने बांट से किया हमला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli: किराने की दुकान पर बैठे बड़े भाई पर छोटे ने बांट से किया हमला, मौत
Wed, 26 Oct 2022 01:48 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 26 Oct 2022 01:48 PM IST
सार
बछरावां के एक गांव में छोटे भाई ने बांट से हमलाकर बड़े को मौत के घाट उतार दिया। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रायबरेली जिले के बछरावां कोतवाली क्षेत्र के हसनपुर गांव में बुधवार की सुबह छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या कर दी। हत्या की वारदात से सनसनी फैल गई। वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारोपी फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बाद में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
हसनपुर गांव निवासी गोपीचंद्र गुप्ता (48) गांव में ही घर के नीचे किराने की दुकान करता था। बुधवार की सुबह प्रतिदिन की भांति गोपीचंद्र करीब 6 बजे दुकान खोल कर बैठा था तभी उसका छोटा भाई महाराजदीन (40) बीड़ी लेने के लिए दुकान पर आया। इसी दौरान दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया।
विज्ञापन
विवाद से आक्रोशित होकर छोटे भाई महाराजदीन ने वहीं पर रखे दो किलो के बांट से बड़े भाई गोपीचंद्र गुप्ता के सिर पर कई प्रहार कर दिए। प्राणघातक हमले में गोपीचंद्र गुप्ता की मौके पर ही मौत हो गई । ग्रामीणों के मुताबिक आरोपी महाराजदीन दिल्ली में रहकर मजदूरी का कार्य करता था।
विज्ञापन
दिल्ली में उसने एक मजदूर साथी की हत्या कर दी थी जिसमें उसे बारह वर्ष की सजा हो गई थी। सजा काटने के बाद वह गांव आकर रह रहा था। गोपीचंद्र की मौत से संतराम (21), सरिता (19) के सिर से पिता का साया छिन गया है। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी महाराजदीन को हरदोई और महाराजगंज के बीच से गिरफ्तार कर लिया है।
कोतवाल जगदीश यादव ने कहा कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जांच की जा रही है कि आखिर दोनों भाइयों में किस बात को लेकर विवाद हुआ था।