{"_id":"66d592a94b19227dc10b0255","slug":"a-man-murdered-his-daughter-in-motipur-thana-in-bahraich-2024-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich: प्रेम प्रसंग से नाराज पिता ने बेटी को गड़ासे से काट डाला, घंटों शव के पास बैठा रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich: प्रेम प्रसंग से नाराज पिता ने बेटी को गड़ासे से काट डाला, घंटों शव के पास बैठा रहा
Mon, 02 Sep 2024 03:55 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 02 Sep 2024 03:55 PM IST
सार
बहराइच के मोतीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में पिता ने बेटी के प्रेम प्रसंग से नाराज होकर गड़ासे से काटकर उसकी हत्या कर दी। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर लगी ग्रामीणों की भीड़।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बहराइच के मोतीपुर थाना क्षेत्र में सोमवार को दिलदहला देने वाली घटना हुई। बेटी के प्रेम प्रसंग से नाराज पिता ने गड़ासे से बेटी को काट डाला और फिर घंटों तक लाश के पास बैठा रहा। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत निबिया निवासी नईम ने अपनी बेटी खुशबू (17) की गड़ासे से काटकर निर्मम हत्या कर दी। नईम ने अपने घर के बाहर बेटी का पहले सिर काटा और फिर हाथ पैर काट डाले।
विज्ञापन
वहीं, बिना किसी भय के शव के पास बैठा रहा। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है। हत्या का कारण बेटी का प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है।
विज्ञापन
मामले की जानकारी पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई।