फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   a man kills his brother in fatehpur

अवैध संबंध: देवर के साथ मिलकर की पति की हत्या

Fri, 10 Apr 2015 11:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बहुआ(फतेहपुर)
ब्यूरो/अमर उजाला, बहुआ(फतेहपुर) Updated Fri, 10 Apr 2015 11:19 AM IST
विज्ञापन
a man kills his brother in fatehpur

फतेहपुर के ललौली थाना क्षेत्र के बंधवा गांव में भाभी से अवैध संबंध रखने की ख्वाहिश में छोटे भाई ने बड़े भाई का कत्ल कर दिया।

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी युवक एवं मृतक की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद कर लिया है।

बंधवा गांव निवासी मेड़ा पाल के तीन बेटे हैं। बड़े बेटे राजू पाल (28) की शादी करीब छह साल पहले शांति देवी से हुई।

बताया जाता है कि इस बीच शांति देवी और राजू के छोटे भाई वीरेंद्र के बीच नाजायज संबंध हो गए।

पुलिस के सामने कुबूला सच

a man kills his brother in fatehpur

इस बात को लेकर अक्सर विवाद होता था। बुधवार रात राजू घर से थोड़ी दूर स्थित खेत में बने नलकूप पर सोने चला गया।

रात में वीरेंद्र वहां पहुंचा और तमंचे से बड़े भाई राजू को गोली मार दी। गोली की आवाज सुनने पर गांव के लोग नलकूप की ओर दौड़े तो वीरेंद्र ने अफवाह उड़ा दी कि कुछ बदमाश आए थे और वे राजू को गोली मारने के बाद भाग गए।
 
मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की। इस बीच वीरेंद्र और शांति को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

पूछताछ के दौरान दोनों टूट गए। पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर देवर-भाभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed