{"_id":"658d22cbe681cf461a0cfb48","slug":"a-man-killed-brutally-in-kkc-railway-station-in-lucknow-2023-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : पुलिस चौकी के पास युवक को सरिया से गोदकर मार डाला, नामजद दो सगे भाई गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : पुलिस चौकी के पास युवक को सरिया से गोदकर मार डाला, नामजद दो सगे भाई गिरफ्तार
Thu, 28 Dec 2023 07:55 PM IST
ishwar ashish
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 28 Dec 2023 07:55 PM IST
सार
लखनऊ में राजेंद्र नगर पुलिस चौकी के पास बुधवार रात सरेराह एक निजी कंपनी के कर्मचारी की लोहे की सरिया से गोदकर हत्या कर दी गई। नामजद दो सगे भाइयों को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। उनके साथियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
युवक के शरीर को गोद दिया गया।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
लखनऊ में राजेंद्र नगर पुलिस चौकी के पास बुधवार रात सरेराह एक निजी कंपनी के कर्मचारी की लोहे की सरिया से गोदकर हत्या कर दी गई। नामजद दो सगे भाइयों को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। उनके साथियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
मूल रूप से बलिया निवासी अभिनंदन कुमार (23) आलमबाग में किराए के मकान में रहते थे। वह राजेंद्र नगर स्थित रिलायंस स्मार्ट प्वाइंट शॉप में सेल्स का काम करते थे। बुधवार रात करीब दस बजे वह स्कूटी से घर जा रहे थे। तभी पहले से घात लगाए हमलावरों ने उन पर हमला कर दिया था। पहले जमकर पीटा। फिर नुकीली सरिया से गोद डाला था। भीड़ जुटी तो हमलावर भाग निकले थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल अभिनंदन को सिविल अस्पताल पहुंचाया था। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। जानकारी पर परिजन शहर पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द किया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - अलविदा 2023: राजभर से दूर रही राजसत्ता... पिटे मोहरे साबित हुए दारा; बृजभूषण समेत ये मामले रहे सुर्खियों में
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - लोकसभा चुनाव 2024: प्रत्याशी चयन में निर्णायक भूमिका निभाएगा भाजपा का जनमन सर्वे, ली जा रही रिपोर्ट
आशनाई में वारदात को दिया अंजाम
पुलिस के मुताबिक बाजारखाला निवासी एक युवती रिलायंस में काम करती है। युवती की पूर्व में बाजारखाला निवासी मोनिस उर्फ मुख्तार से दोस्ती थी। बाद में वह अभिनंदन के संपर्क में आ गई। युवती की अभिनंदन से गहरी दोस्ती हो गई थी। इसकी जानकारी होने पर मोनिस अभिनंदन से खुन्नस रखने लगा था। इसलिए उसने अभिनंदन की हत्या की साजिश रची। अभिनंदन जब युवती की ही स्कूटी से जा रहे थे, तभी उसने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मुख्य आरोपी मोनिस व उसके भाई फैजल को गिरफ्तार कर लिया है।
अभिनंदन को गोदते रहे हमलावर, वीडियो बनाते रहे लोग
हमलावरों ने अचानक स्कूटी रुकवाई और फिर अभिनंदन पर टूट पड़े। हैरानी इस बात की है कि अभिनंदन को हमलावर पीटकर सरिया से गोदते रहे और वह चीखता रहा मगर किसी ने भी उन्हें बचाने का प्रयास तक नहीं किया। तमाम लोग वीडियो बनाते रहे। घटना से संबंधित एक-दो वीडियो भी सामने आए, जिसमें अभिनंदन खून से लथपथ पड़े दिख रहे हैं। जिस नुकीली सरिये से उन्हें गोदा गया वह भी घटनास्थल पर पड़ी नजर आ रही है।
सिर से लेकर पैर तक 12 वार, छलनी कर दिया सीना
अभिनंदन को बड़ी ही बेरहमी से मारा गया। पहले बेल्ट व डंडे से पीटा गया। इस वजह से उनका शरीर नीला पड़ गया। पूरे शरीर पर पिटाई के निशान थे। वहीं, सिर से पैर तक नुकीले हथियार से शरीर गोदा गया। इसके करीब एक दर्जन जख्म थे। फेफड़ा पूरी तरह छलनी कर दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक शॉक एंड हेमरेज से अभिनंदन की मौत हुई।