{"_id":"5f8008a38ebc3e9c0127ff78","slug":"a-man-is-searching-his-son-from-one-month-in-akbarpur-kotwali","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे की तलाश में एक महीने से भटक रहा पिता, बोला- हत्या कर दी गई या उसे बेच दिया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटे की तलाश में एक महीने से भटक रहा पिता, बोला- हत्या कर दी गई या उसे बेच दिया गया
Fri, 09 Oct 2020 12:23 PM IST
ishwar ashish
ambedkarnagar, uttar pradesh, india
ambedkarnagar, uttar pradesh, india
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 09 Oct 2020 12:23 PM IST
विज्ञापन
बेटे की तलाश में भटकता पिता।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करीब एक महीने पहले लापता हुए बेटे का सुराग लगाने के लिए पिता अधिकारियों के कार्यालय का चक्कर काट रहा है। गुरुवार को पीड़ित ने एसपी को पत्र भेज कर गुहार लगाई। कहा कि गांव के कुछ लोग उसके बेटे को बाहर कहीं नौकरी दिलाने के नाम पर ले गए थे। पिछले एक माह से बेटे से बात नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
संबंधित लोगों से जब पूछताछ की जाती है तो वे कोई जानकारी नहीं देते। मामला अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के मीरपुर शेखपुर गांव का है। सीताराम ने एसपी आलोक प्रियदर्शी को बताया कि करीब दो माह पहले उसके 17 वर्षीय पुत्र मोनू को काम दिलाने के नाम पर गांव निवासी दो युवक कहीं ले गए थे।
विज्ञापन
वह बीच-बीच में एक मोबाइल नंबर से फोन करता था। अब बीते एक माह से न तो उसका फोन आ रहा है और फोन करने पर कोई दूसरा फोन उठाता है। आशंका है कि या तो उसके पुत्र की हत्या कर दी गई या फिर बेच दिया गया है। मामले की तहरीर अकबरपुर कोतवाली में दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन