फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A man got injured in a blast while making crackers in Amthi.

Amethi: पटाखा बनाते समय हुए विस्फोट में युवक गंभीर रूप से जख्मी, ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया

Sat, 01 Oct 2022 11:30 AM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Published by: ishwar ashish Updated Sat, 01 Oct 2022 11:30 AM IST
सार

अमेठी के एक गांव में पटाखा बनाते हुए समय विस्फोट हो जाने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन
A man got injured in a blast while making crackers in Amthi.
घटनास्थल पर मौजूद पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

पटाखा बनाते समय तेज विस्फोट होने के कारण 30 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। शनिवार सुबह हुई घटना के बाद आनन-फानन निजी संस्था की एंबुलेंस से युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां हालत गंभीर देखते हुए उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। युवक के पिता के नाम पटाखा बनाने का लाइसेंस है।

विज्ञापन


गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र के मानसिंह के पुरवा निवासी अनवर अली (30) शनिवार सुबह अपने घर की छत पर पटाखा बना रहा था। इसी बीच अचानक  विस्फोट हो गया। विस्फोट से मोहल्ले में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


आनन फानन आसपास के लोगों ने परिजनों की मदद से उन्हें निजी संस्था की एंबुलेंस द्वारा जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने उनकी हालत बेहद गंभीर देखते हुए ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। विस्फोट में घायल युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। अनवर के पिता वसीर के नाम लाइसेंस जारी हुआ है। लाइसेंस आबादी से बाहर का होने के वावजूद युवक घर की छत पर पटाखा तैयार कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भी हो चुका है हादसा 
यह अमेठी में दूसरी घटना है। इसके पहले भी जामो थाना क्षेत्र के दखिनवारा गांव में पटाखा विस्फोट से एक व्यक्ति घायल हुआ था। बाद में वहां पर बड़ी मात्रा में बारूद भी बरामद हुआ। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed