{"_id":"5f4a0d928ebc3e176874b818","slug":"a-man-get-shot-in-gonda","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोंडाः लेन-देन के विवाद में युवक को मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडाः लेन-देन के विवाद में युवक को मारी गोली
Sat, 29 Aug 2020 01:41 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sat, 29 Aug 2020 01:41 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती युवक
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा के नगर कोतवाली क्षेत्र में पैसे के लेन देन में गवाह रहे एक युवक को गोली मार दी गई। आरोपी युवक को भी गोली लगी है। दोनों को घायल अवस्था मे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नगर कोतवाली क्षेत्र के जानकी नगर निवासी स्वामी प्रसाद (40) पुत्र राम लखन गुप्ता को सुभागपुर रेलवे क्रासिंग के पास बाइक से अमित कुमार सिंह पुत्र जगदम्बा प्रसाद सिंह और दिलशाद ले कर गए और वहीं पर गोली मार दी।
गोली स्वामी प्रसाद के पैर में लगी। घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। करीब एक घंटे बाद आरोपी युवक अमित कुमार सिंह को भी गोली लग गई। गोली उसके पैर के ऊपर लगी। अमित को किस ने गोली मारी काफी पूछने के बाद भी उसने कुछ नही बताया और न ही उसके घर वालों ने बताया।
घायल अवस्था मे स्वामी प्रसाद गुप्ता ने बताया कि शनिवार सुबह उसके घर अमित सिंह और दिलशाद आये और एक मामले को सुलह कराने की बात कहकर घर से बुला ले गए। सुभागपुर रेलवे क्रासिंग के पास पहुंच कर गोली मार दी। घायल अवस्था मे स्वामी प्रसाद ने बताया कि दीपक कुमार ने तीन लाख रुपये अमित सिंह को दिए थे। उसमें वह गवाह के रूप में था।
विज्ञापन
उसी मामले में दीपक कुमार ने न्यायालय में 156 (3) के तहत अमित सिंह के ऊपर मुकदमा लिखाने के लिए वाद दायर किया था। उसी मुकदमे में स्वामी प्रसाद गवाह था। पैसे के लेन देने को लेकर ही सुलह का मामला चल रहा था। घटना की जानकारी मिलते ही सीओ लक्ष्मी कांत गौतम जिला अस्पताल पहुंचे और घायल युवकों का बयान लिया।