फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A man get shot in Bakshi ka talab area in Lucknow.

संपत्ति विवाद में कार सवार युवक को फौजी ढाबे के पास मारी गोली, हालत गंभीर

Tue, 15 Dec 2020 04:38 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 15 Dec 2020 04:38 PM IST
विज्ञापन
A man get shot in Bakshi ka talab area in Lucknow.
विशाल सिंह - फोटो : amar ujala

लखनऊ के बख्शी का तालाब थाना क्षेत्र के सीतापुर रोड पर स्थित फौजी ढाबे के करीब कार सवार विशाल सिंह को बदमाशों ने गोली मार दी। वारदात रविवार देर रात करीब 1:00 बजे की है। घायल विशाल को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, वारदात संपत्ति विवाद में हुई है। पुलिस पड़ताल कर रही है।

मूल रूप से सीतापुर आनंद नगर निवासी विशाल सिंह रविवार किसी काम से लखनऊ आए थे। विशाल के मुताबिक रात करीब 12:30 से 1:00 के बीच वह वापस सीतापुर जा रहे थे।
विज्ञापन


इसी दौरान फौजी ढाबे के करीब कार सवार बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर दी। गोली विशाल के कंधे पर लगी है। उसे घायल अवस्था में ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। विशाल ने वारदात के पीछे इंदिरा नगर निवासी गिट्टू सिंह पर आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि बिट्टू सिंह ने उनकी कार को ओवरटेक कर फायरिंग की। प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र कुमार सिंह के मुताबिक विशाल और गिट्टू के बीच संपत्ति का विवाद चल रहा है। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed